फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जहांआरा बाग स्टेडियम में धूमधाम से मनाया आजादी का 71वां पर्व

जहांआरा बाग स्टेडियम में धूमधाम से मनाया आजादी का 71वां पर्व

Thu, 17 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
जहांआरा बाग स्टेडियम में धूमधाम से मनाया आजादी का 71वां पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जहांआरा बाग स्टेडियम में सोमवार को देश की आजादी का 71वां पर्व धूमधाम से मनाया गया। उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। गरिमापूर्ण समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और पुलिस और कैडेट्स शानदार परेड का मार्च पास्ट किया।
गौरवमयी समारोह में उपायुक्त ने स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीद सैनिकों के परिजनों और पूर्व योद्धाओं को सम्मानित किया। उन्होंने 71वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी जिलावासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने गत लगभग 3 वर्षों में अनेक बड़े और जनहितैषी फैसले लिए हैं। कर्मचारियों की पारदर्शी एवं मेरिट पर भर्ती और ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू करके भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है। मुझे उम्मीद है कि प्रदेश हित में काम करते हुए हरियाणा सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। समारोह में जिला सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार, एसएसपी बी. सतीश बालन, एसपी हिमांशु, एसडीएम झज्जर प्रदीप कौशिक, नगराधीश विजय सिंह डीआईपीआरओ अमित पवार, जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच तथा कार्यक्रम का मंच संचालन एआईपीआरओ झज्जर सतीश कुमार ने किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस में ये हुए सम्मानित
उपायुक्त ने स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन स्वतंत्रता सेनानी ललती राम सहित खंड झज्जर के होशियार सिंह पुत्र जगमाल सिंह, सारली देवी विधवा किशनलाल, धन्नो देवी विधवा शीशराम, पतोरी देवी विधवा देशराम, भरतो विधवा गिरधाराम, चन्द्रों विधवा उमराव सिंह, हंसो देवी विधवा देशराम, बादामो विधवा शनलाल, राजकौर विधवा जागेराम, कस्तुरी विधवा रामस्वरूप, शांति देवी विधवा श्योराम, मुखत्यारी विधवा रामसिंह, घोघड़ी विधवा दूलीचंद को सम्मानित किया। खंड बहादुरगढ़ से कस्तूरी विधवा जयदेव, मिसरी देवी विधवा जयचंद, शांति देवी विधवा जयदेव पुत्र देशराम, इकबाल कौर पत्नी रघबीर, धारा सिंह पुत्र दयाचंद, चमेली विधवा रामकला, भगवान देवी विधवा जयदेव, छन्नो विधवा शिशराम, मखनी देवी विधवा मनफूल सिंह व इन्द्रों देवी विधवा हरद्वारी सिंह को सम्मानित किया। खंड बादली से शांति विधवा ताराचंद तथा खंड बेरी से भरतो विधवा सरूप सिंह, छोटूराम पुत्र लखमीराम, रामगोपाल पुत्र गंगा सहाय, फूलपति विधवा सूरजभान, शांति विधवा कंवल सिंह, समझो देवी विधवा जयलाल सहित शांति देवी विधवा दरियाव सिंह को भी सम्मानित किया। इसी प्रकार जिला झज्जर से कमलेश देवी पत्नी शहीद हवलदार जयप्रकाश, अनिता देवी पत्नी शहीद नायक रामफल, राजबाला पत्नी शहीद नायक श्यामा सिंह, मोन्टी पत्नी शहीद सुरेंद्र सिंह, तारादेवी पत्नी शहीद नायक लीलाराम, मधुबाला पत्नी शहीद विनोद कुमार, निर्मला देवी पत्नी शहीद हवलदार हरिऔम, मुन्नी देवी पत्नी शहीद नायक राजेश कुमार, विद्या देवी पत्नी शहीद धर्मबीर सिंह, पूनम देवी शहीद सिपाही योगेंद्र सिंह, सुमन देवी शहीद लेफटीनैंट नायक प्रमोद कुमार, जलकौर शहीद सिपाही रत्तन सिंह, सुरेश बाला शहीद नायक जसबीर सिंह, सुखदेई शहीद सिपाही छोटूराम, दरयाई शहीद सिपाही करतार सिंह, सूनीता देवी शहीद हवलदार ओमप्रकाश व कमला देवी माता शहीद लेफ्टीनेंट रविंद्र छिक्कारा को भी सम्मानित किया। इसी प्रकार गैलेंट्री अवार्डी एसक्यूएमडी रायसिंह गांव गुभाना, कविता देवी विधवा शहीद नायक कृष्ण सिंह गांव बादली, हवलदार रामकुमार गांव मुंडाहेड़ा, ऑनरेरी कैप्टन रणसिंह गांव धनीरवास, ऑनरेरी कैप्टन दिलबाग सिंह गांव बेरी, सूबेदार सतपाल सिंह गांव मलिकपुर, नायक महाबीर सिंह और ऑनरेरी कैप्टन रूपचंद गांव झाड़ली, एएलडी सुरेंद्र सिंह गांव जहांगीरपुर व खजाना देवी गांव खेड़ी जट्ट को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में हिन्दी आंदोलन के सत्याग्रहियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिए जाने पर गांव भदानी से फूलपति विधवा स्वर्गीय करतार सिंह, पार्वती देवी विधवा स्वर्गीय जगदेव, बिरखेराम, रामेहर सिंह, पूर्ण सिंह, सावित्री देवी विधवा स्वर्गीय रामशरण, बल्लो देवी विधवा स्वर्गीय कमल सिंह तथा रामेहर, गांव ढ़ाकला से मुक्तानंद आर्य, धूप सिंह, उमेद सिंह, प्रेम विधवा स्वर्गीय श्रीचंद, बीरमती विधवा स्वर्गीय इंद्र सिंह, गांव बादली से उमेद सिंह, गंाव दहकौरा से भवंर कली विधवा स्वर्गीय सूरजभान, गांव भापड़ौदा से रामरती विधवा स्वर्गीय सहदेव, रण सिंह, गांव छारा से रघुनाथ, गांव दूबलधन से लालचंद, गांव दूबलधन विधान से झूथर उर्फ ईश्वर व भरत सिंह, गांव महराना से नान्ही देवी विधवा स्वर्गीय देवीराम, इन्द्रवती विधवा स्वर्गीय रामेहर व रामफल, गांव खेड़ी आसरा/महराना से भीम सिंह, गांव बाघपुर से अभेराम, पंडित रामकिशन व जगदेव, गांव खेड़ी आसरा हाल आबादी बहादुरगढ़ से ब्रह्मजीत आर्य, गांव पलड़ा से जगदीश यादव धर्मदेव आर्य, गांव लोवा कला से किताबो देवी विधवा स्वर्गीय माईचंद, गांव रिवाड़ी खेड़ा हाल निवासी नांगलोई से सावित्री देवी विधवा स्वर्गीय वैध चंद्रपाल, गांव मांगावास से श्रीराम, गांव मातनहेल से बलदेव सिंह, गांव खेड़ी आसरा से रामकुमार, गांव अहरी से सूरजभान, गांव मोहम्मदपुर माजरा से सावित्री देवी विधवा स्वर्गीय अतर सिंह, गुरुकुल झज्जर/पटासनी से फतह सिंह, गांव अच्छेज से रामकुवार, हिसार से दयानंद, पानीपत से सोमवीर व गांव बामना जिला भिवानी से जसवंत सिंह को सम्मानित किया।
ये प्रशासनिक अधिकारी सम्मानित
जिला प्रशासन में सराहनीय कार्य करने पर निरीक्षक संदीप हुड्डा, सहायक उपनिरीक्षक अत्तर सिंह, सिपाही जोगेंद्र सिंह, सिपाही सुमित कुमार, निरीक्षक जसबीर सिंह, निरीक्षक सतीश कुमार, महिला उप निरीक्षक सुदेश, विनय कुमार भूतपूर्व सैनिक, समाजसेवी नरेश कौशिक, सतीश शर्मा समाजसेवी, सचिव रेडक्रास महेश गुप्ता, अशवीना आशावर्कर, पूजा रानी पुत्री राजेंद्र, अंजली पुत्री हरजीत, आशा रानी पुत्री बलबीर, अंशु पुत्री राजेंद्र, आचार्य बलदेव, अर्जुन अवार्डी बजरंग पुनिया, भीम अवार्डी मनोज कुमार, अर्जुन अवार्डी रविंद्र सांगवान, कास्य पदक विजेता नवीन कुमार सहित उपमंडल अधिकारी (ना.) प्रदीप कौशिक, नगराधीश विजय सिंह, डीएसपी राजीव व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल कुमार को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

इन स्कूलों ने लिया सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग
सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास, वैदिक आर्य कन्या पब्लिक स्कूल झज्जर, जेके लक्ष्मी सिमेंट के सौजन्य से सवेरा व राजकीय स्कूल खोरड़ा, बीआर पब्लिक स्कूल दुजाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, जीएवी स्कूल पाटौदा व आरईडी स्कूल झज्जर ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरईडी स्कूल झज्जर प्रथम रहा वहीं परेड में एनसीसी सीनियर विंग विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed