फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नप ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर रेलवे रोड पर फुटपाथ कराया खाली

नप ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर रेलवे रोड पर फुटपाथ कराया खाली

Wed, 14 Jun 2017 01:16 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
नप ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर रेलवे रोड पर फुटपाथ कराया खाली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पिछले कई दिनों से नगर परिषद व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से शहर के बाजारों के दुकानदारों को दी जा रही हिदायत का उन पर कोई खासा असर नहीं हो रहा था। इसके चलते मंगलवार को नगर परिषद अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस को साथ लेकर जोरशोर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान में नप ने दो दर्जन से अधिक दुकानदारों के चालान काटे और उन्हें भविष्य में अतिक्रमण करने पर पांच हजार का चालान काटने की चेतावनी दी। कुछ दुकानदारों ने पुलिस अफसरों व नप अधिकारियों के साथ तू-तड़ाक भी की। दरअसल, अमर उजाला की ओर से शहरवासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए ‘हमें नहीं किसी का डर, यह फुटपाथ हमारा है’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नप व पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को इस दिशा में स्पेशल अभियान चलाया और फुटपाथ को खाली कराया गया।
टीम पहुंचते ही सामान को समेटने लगे दुकानदार
मंगलवार को जैसे ही नगर परिषद की टीम रेलवे रोड पर पहुंची तो यहां पर दुकानदारों व रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दुकानदार अपने सामान को समेटते नजर आए और रेहड़ी वाले रेलवे रोड के साथ लगती कॉलोनी की गलियों में घुस गए, लेकिन नप की कार्रवाई जारी रही। नप अधिकारियों ने सबसे पहले रोड पर गन्ने के रस की दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इसके बाद दुकानदारों के खिलाफ भी अफसरों ने कड़ा संज्ञान लिया और उनके सामान जब्त करने के साथ-साथ चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

पहला चालान एक हजार का, अब दूसरी बार कटेगा पांच हजार का
नप अधिकारियों की ओर से मंगलवार को की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई से दुकानदारों में काफी गुस्सा भी देखने को मिला, लेकिन नप अधिकारियों ने उनकी एक न सुनते हुए उनके चालान भी किए। पहला चालान नगर परिषद की ओर से एक हजार रुपये किया गया है। नप अधिकारियों का तर्क है कि यदि अब भी दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आए तो अगली कार्रवाई के दौरान यह चालान पांच हजार का कटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने किया विरोध
रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अफसरों को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। पहला विरोध रेलवे रोड के मोड़ पर एक जूता दुकानदार व दूसरा विरोध स्टेडियम के सामने स्थित जूता-चप्पल के दुकानदार ने किया, लेकिन अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई को लगातार जारी रखा। साथ ही उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी।
फुटपाथ को खाली छोड़ें दुकानदार : अधिकारी
नप के एसआई सतपाल सैनी का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। या तो दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज आ आएं, अन्यथा हर सप्ताह अभियान चलाकर सामान जब्त करने तथा चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को कहा है कि वे फुटपाथ को खाली छोड़ दें। इससे बाजार में जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

क्या कहते हैं ट्रैफिक पुलिस एसएचओ
मंगलवार को हुई अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने भी पूरा सहयोग किया। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी संदीप हुड्डा का कहना है कि जो वाहन नो पार्किंग जोन या सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े हुए थे उनके चालान किए गए हैं और दुकानदारों को भी हिदायत दी गई हैं कि वे अपने वाहन को ठीक तरह से पार्क करें। ट्रैफिक पुलिस की भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विरोध के बीच नप ने रेलवे रोड से हटाया अतिक्रमण, दो दर्जन दुकानदारों के काटे चालान

-अमर उजाला ने हम नहीं मानेंगे, यह फुटपाथ हमारा है’ शीर्षक से प्रकाशित की थी खबर
-कुछ दुकानदारों ने अफसरों के साथ किया तू-तड़ाक
-दोपहर 2 बजे शुरू हुआ अभियान, दो घंटे तक चला
-नो पार्किंग जोन व गलत तरीके से खड़े हो रहे वाहनों के घर भेजे जा रहे चालान

---फोटो 5 : अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रेलवे रोड़ पर पहुंची पुलिस व लगी लोगों की भीड़।
---फोटो 6 : सामान को जब्त करने के बाद टै्रक्टर में डालते कर्मचारी।
---फोटो 7 : सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ी की फोटो खिंचते पुलिस कर्मचारी।
---फोटो 8 : नप कर्मचारी के साथ छीनाझपटी करता दुकानदार।
---फोटो 9 : अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान काटते नप कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed