फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बार एसोसिएशन के चुनाव का शेड्यूल जारी, 5 अप्रैल को होगा मतदान

बार एसोसिएशन के चुनाव का शेड्यूल जारी, 5 अप्रैल को होगा मतदान

Fri, 15 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव का शेड्यूल जारी, 5 अप्रैल को होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के निर्देशानुसार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पांच अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 14 मार्च से 16 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गई है। चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की सूची भी जारी की गई है। अब नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए दो दिन का समय बचा है। चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी प्रत्याशी भी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। पांच पदों के लिए होने वाले इस चुनाव में प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान के अलावा दो पूर्व प्रधानों के भी चुनाव मैदान में उतरने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जबकि एक उम्मीदवार पूर्व में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी रह चुके अधिवक्ता के चुनाव मैदान में उतरने की उम्मीद है। शुक्रवार व शनिवार को चुनाव मैदान में उतरने वाले पांचों पदों के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर देंगे। उसके बाद जोड़तोड़ की राजनीति भी शुरू हो जाएगी और एक दूसरे प्रत्याशियों का समर्थन करते हुए नामांकन पत्र वापस लेने के लिए भी प्रयास शुरू हो जाएंगे। जबकि 19 मार्च को शाम तीन बजे तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हुए हैं। प्रधान, उप प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।


ये है शेड्यूल
- नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि : 14 मार्च से 16 मार्च तक
- नामांकन पत्रों की छंटनी : 18 मार्च को दोपहर एक बजे तक
- फार्म वापसी की तिथि : 19 मार्च दोपहर एक बजे से तीन बजे तक
- मतदान का समय : 5 अप्रैल सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक

सात अधिवक्ता नियुक्त किए चुनाव अधिकारी
- एडवोकेट ओमप्रकाश गोयल
- एडवोकेट त्रिभुवन कश्यप
- एडवोकेट कृष्ण सुहाग
- एडवोकेट सुखबीर सिंह कादियान
- एडवोकेट अजय डागर
- एडवोकेट नीरज सहरावत
- एडवोकेट सुंदर सिंह खंडेलवाल

बार काउंसिल ने जारी किए कड़े निर्देश
बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़ की देखरेख में चुनाव आयोजित किया जाएगा। इस बार चैंबर का पलैक्स, हॉल व लाइब्रेरी में किसी प्रकार का पोस्टर, स्टीकर आदि नहीं लगा सकेंगे। अगर किसी भी उम्मीदवार ने ऐसा किया तो उसका फार्म रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चुनाव कार्यक्रम के साथ, चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
एडवोकेट कृष्ण कादियान, निवर्तमान प्रधान, बार एसोसिएशन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed