फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भिवानी-रावलधी लिंक रोड हुआ जर्जर, हादसों से बचने के लिए बनाए जाने वाले दो चौकों का निर्माण भी ठंडे बस्ते में

भिवानी-रावलधी लिंक रोड हुआ जर्जर, हादसों से बचने के लिए बनाए जाने वाले दो चौकों का निर्माण भी ठंडे बस्ते में

Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
भिवानी-रावलधी लिंक रोड हुआ जर्जर, हादसों से बचने के लिए बनाए जाने वाले दो चौकों का निर्माण भी ठंडे बस्ते में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर से ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए 28 माह पहले शुरू किया गया भिवानी-रावलधी लिंक रोड जर्जर हो गया है। करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर हर 20 मीटर बाद गहरे गड्ढे बने हैं। इनके चलते वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बारिश के चलते सड़क पर रोड़ियां उखड़ चुकी हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने अब तक इस सड़क की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। वहीं, नगर परिषद की इस लिंक मार्ग पर दो चौराहे बनाने की योजना भी ठंडे बस्ते में पड़ी है।
कांग्रेस राज में यह लिंक रोड मंजूर हुई थी। रेलवे लाइनों पर आरओबी बनाने का काम भी शुरू कराया गया था। मौजूदा भाजपा सरकार में यह काम पूरा हुआ और अक्तूबर 2016 में सीएम मनोहर लाल ने इस लिंक मार्ग पर बने आरओबी का उद्घाटन किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने इसे वाहन चालकों के लिए खोल दिया था। विभाग का अनुमान था कि यह लिंक मार्ग शुरू होने से शहर से 40 फीसदी ट्रैफिक का दबाव कम होगा। हालांकि इस लिंक मार्ग का वाहन चालकों को फायदा भी मिल रहा है। इस मार्ग के जरिए लोहारू और महेंद्रगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन चालक सीधे रोहतक या दिल्ली की तरफ शहर के बाहर ही निकल जाते हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन इस मार्ग से दस हजार वाहन चालक गुजरते हैं जिनमें से 70 प्रतिशत भारी वाहन हैं।
विज्ञापन

अब तीन किलोमीटर लंबी सड़क बिल्कुल जर्जर हो चुकी है। हालांकि करीब सात माह पहले पीडब्ल्यूडी ने इस पर पैचवर्क भी करवाया था। इसके बाद घिकाड़ा चौक से भिवानी की तरफ जाने वाली सड़क की दशा में तो सुधार हुआ था लेकिन अब हालात फिर से पहले जैसे बन गए हैं। अमर उजाला की टीम ने वीरवार को रावलधी टी-प्वाइंट से घिकाड़ा चौक तक सड़क का जायजा लिया तो इस पर हर 20 मीटर की दूरी पर गहरे गड्ढे मिले। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं और हल्की बारिश होने पर इनमें पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों को हो रहा नुकसान, सवार हो रहे घायल
लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में संतुलन खोकर घायल हो रहे हैं। करीब दस माह पहले हादसे में दो युवकों की मौत भी हो गई थी। इसके अलावा अचानक पहिया गड्ढे में जाने से वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने विभाग से सड़क के निर्माण की मांग की है।

- करीब ढाई साल पहले इस बाईपास का निर्माण किया गया था लेकिन अब सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। इससे इस सड़क से गुजरना अब मुश्किल हो गया हैै । - जय कुमार, बाइक चालक

- सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। हल्की बारिश होने पर इनमें पानी जमा हो जाता है। इस कारण वाहन चालक को यह नजर नहीं आता है। इससे वाहनों को भी नुकसान होता है। - अशोक, कार चालक

- ये सड़क पूरी तरह से जवाब दे चुकी है। अब विभाग को इसका जीर्णोद्घार कराना चाहिए। यह मार्ग शुरू होने से वाहन चालकों को फायदा हुआ था लेकिन अब परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। - मामन, ट्रैक्टर चालक

- यह सड़क जर्जर हाल में है। हम यहां से हर दूसरे-तीसरे दिन गुजरते हैं। गड्ढों से भारी वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। विभाग को सड़क का निर्माण कराना चाहिए। - गोविंद, ट्रक चालक


कोट
इस सड़क पर भारी वाहनों का दबाव ज्यादा है। सड़क जर्जर होने का यह मुख्य कारण है। सड़क के सर्वे के लिए एक-दो दिन में ही टीम हम भेज देंगे और टीम की रिपोर्ट मिलते ही सड़क को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। - सुरेंद्र कुमार, एक्सईएन, पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed