{"_id":"5bf072a8bdec2269845aab33","slug":"111542484648-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेटवे ऑफ हरियाणा को बनाएंगे प्रदेश की शान : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेटवे ऑफ हरियाणा को बनाएंगे प्रदेश की शान : मुख्यमंत्री
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शैलेश तिवारी
बहादुरगढ़। सेक्टर-17 में फुटवियर क्लस्टर एवं कामन फैसिलिटी सेंटर के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गेटवे ऑफ हरियाणा को प्रदेश की शान बनाएंगे। इसके लिए जहां भी सरकार की जरूरत होगी वहां पर सरकार सबसे आगे खड़ी रहेगी। उन्होंने उद्यामियों से कहा कि आप मुझे शहर को विकसित करने के लिए प्रस्ताव उद्योग मंत्री के मार्फत भेजिए उस प्रस्ताव पर विचार कर जल्द से जल्द अमल में लाया जाएगा।
उद्यमियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि शहर को गेटवे ऑफ हरियाणा की शान के साथ ट्रांसपोर्ट नगर की भी पहचान के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव साखौल के पास 44 एकड़ जमीन में ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा, जिसकी प्लानिंग बना ली गई है। ट्रांसपोर्ट नगर बन जाने से गेटवे ऑफ हरियाणा प्रदेश की शान के साथ ट्रांसपोर्ट नगर के भी नाम से जाना जाएगा। केएमपी के माध्यम से शहर को सबसे ज्यादा फायदा ट्रांसपोर्ट नगर का मिलेगा। साखौल गांव से केएमपी की दूरी लगभग 7 किमी. की है। शहर में आने वाले भारी वाहन अब जाम में नहीं फसेंगे और सीधे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच सकेंगे। केएमपी के चालू हो जाने से ट्रांसपोर्ट के आने और जाने में समय की भी कम खपत होगी, जिससे यहां के व्यापारियों और उद्यमियों को फायदा होगा।
सूक्ष्म उद्योग को प्रमोट करना हमारा लक्ष्य : सीएम
सीएम ने कहा कि बहादुरगढ़ में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया कौशल विकास एवं गुणवत्ता नियंत्रण केंद्र स्थानीय लोगों को रोजगार देने में मददगार साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में सूक्ष्म उद्योग को बहुत ही संभावनाएं हैं, हालांकि अभी यहां पर काफी मात्रा में एमएसएमई के तहत लघु और सूक्ष्म उद्योग का विकास हो रहा है। इंस्टीट्यूट के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षत किया जाएगा और यहीं पर उनको रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का पहला लक्ष्य है सूक्ष्म उद्योग को प्रमोट करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना।
विज्ञापन
दो एकड़ में बनेगा 33 केवी स्टेशन
सीएम ने कहा कि एचएसआईआईडीसी में दो एकड़ भूमि में 33 केवी स्टेशन के साथ दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही एचएसआईआईडीसी क्षेत्र में बिजली के पुराने खंभों को बदलने के भी आदेश दिए हैं, साथ ही सेक्टर-17 में करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ एकड़ जमीन पर नया फायर स्टेशन बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक सप्ताह के अंदर एक नई फायर ब्रिगेड फायर स्टेशन को सौंप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नए फायर स्टेशन में चार नई गाड़ियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं फायर फोर्म टेंडर की गाड़ी भी स्टेशन के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ वाटर सर्विसेज की नहर को पक्का करने के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर की।