फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पांच डीएसपी करेंगे बेरी मेले की निगरानी, व्यापक सुरक्षा प्रबंध के बीच होगा मेला

पांच डीएसपी करेंगे बेरी मेले की निगरानी, व्यापक सुरक्षा प्रबंध के बीच होगा मेला

Sun, 14 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पांच डीएसपी करेंगे बेरी मेले की निगरानी, व्यापक सुरक्षा प्रबंध के बीच होगा मेला

विज्ञापन
झज्जर। जन आस्था के केंद्र मां भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी में नवरात्र मेला का शुभारंभ हो चुका है। मां भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं भी बेरी पहुंचना शुरू हो गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से बेरी मेला क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में अलग-अलग सुरक्षा प्रबंधों के तहत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मेला के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस बल की टुकड़ियों को भी सशस्त्र तैनात किया गया है।

पांच डीएसपी देंगे ड्यूटी
बेरी के डीएसपी अजमेर सिंह को पूरे मेला क्षेत्र का सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। डीएसपी मुख्यालय झज्जर हंसराज, डीएसपी बहादुरगढ़ भगतराम, डीएसपी झज्जर सुरेश कुमार तथा डीएसपी भारती डबास भी मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिए मौजूद रहेंगे। मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से अंदर व बाहर वाले मंदिर में आने जाने के लिए जगह-जगह बेरिकेटिंग की गई है। बेरिकेटिंग के अंदर कतारों में खड़े श्रद्धालुओं की भीड़ को बीच-बीच में रोककर अलग-अलग हिस्सों में विभाजित करके चलाया जायेगा। मेला में आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


शहर से बाहर पार्किंग व्यवस्था
श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए तीन अलग अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। झज्जर, जहाजगढ़, दूबलधन तथा रिटोली कबूलपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए स्टेडियम के पास खाली ग्राउंड में पार्किंग बनाई गई है। गांव डीघल व गोच्छी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बेरी में गोच्छी रोड पर बने हर्बल पार्क के आसपास खाली जमीन पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गांव दुजाना की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बेरी दुजाना रोड पर पुलिस नाका के पास खाली जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गतिविधि पर रहेगी नजर
मेला में आपराधिक एवं शरारती तथा असामाजिक प्रवृति के व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा उनको दबोचने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा मेला में प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस बल की टुकड़ी को आवश्यक साजोसामान सहित बेरी में रिजर्व रखा गया है। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा क्रेन को भी बेरी में रिजर्व रखा गया है।

शराब के ठेके रहेंगे बंद
बेरी मेला क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा शराब के ठेके बंद रखने के निर्देश जारी किए गए। 15 अक्तूबर 2018 की शाम पांच बजे से लेकर 17 अक्तूबर 2018 की शाम पांच बजे तक बेरी में स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर की परिधि के 500 मीटर के दायरे में कोई भी शराब का ठेका खोलने की इजाजत नहीं होगी। यदि कोई शराब का ठेका खुला पाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


दो दिन के मुख्य मेले को देखते हुए सुरक्षा की तैयारियां व्यापक स्तर पर की गई हैं। मेले में भीड़-भाड़ से निपटने के लिए वाहनों की पार्किंग शहर से बाहर करवाई गई है। वहीं पांच डीएसपी के साथ-साथ प्रशिक्षित जवानों की टीम को स्थिति संभालने के लिए लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed