{"_id":"5bc248f5bdec22694e6b67ad","slug":"111539459317-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव: 59 सीआर के लिए छह कालेज में आए 141 आवेदन, 70 फीसदी आवेदन लड़कियों के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव: 59 सीआर के लिए छह कालेज में आए 141 आवेदन, 70 फीसदी आवेदन लड़कियों के
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी/बाढड़ा/बौंदकलां। छात्र संघ चुनाव के लिए जिला के छह कालेजों में शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इन कालेजों में सीआर (क्लास रिप्रजेंटेटिव) के कुल 59 पद हैं और इनके लिए 131 छात्र-छात्राओं ने नामांकन किया है। सबसे अधिक आवेदन शहर के जनता कालेज में आए हैं। यहां 18 सीआर पदों के लिए 54 छात्रों ने आवेदन फार्म भरा है। जनता कालेज में ही लड़कों की तादाद लड़कियों से अधिक रही है। खास बात यह है कि बाढड़ा और बौंदकलां में सभी आवेदन छात्राओं के ही आए हैं। वहीं, शहर के एपीजे महिला महाविद्यालय में सीआर के 15 पदों पर 22 ही आवेदन प्राप्त हुए और पांच कक्षाएं ऐसी हैं जिनसे किसी ने नामांकन ही नहीं किया। बौंदकलां गवर्नमेंट कालेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष से कोई नामांकन नहीं आया।
शनिवार को छात्र संघ चुनावों का पहला चरण शुरू हुआ। जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने शुक्रवार को ही इस संबंध में स्कूल प्राचार्यों और यूनिवर्सिटी स्टाफ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। शहर के अलावा बौंदकलां, बाढड़ा और झोझूकलां कालेज में नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू हुई। लगभग सभी कालेज में दोपहर 12 बजे तक बेहद कम नामांकन छात्रों ने किए लेकिन एक बजे के बाद नामांकन फार्म भरने वालों की कतार लग गई। दोपहर दो बजे नामांकन प्रक्रिया के लिए बनाए बूथ पर छात्राओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। हालांकि इससे पहले अंदर प्रवेश पाने वाले आवेदकों को करीब 10 मिनट की देरी तक नामांकन फार्म भरने की छुट दी गई।
जनता कालेज में ऐसी कोई कक्षा नहीं जिसमें से सीआर के लिए आवेदन नहीं आया हो। हालांकि कुछ कक्षाओं में एक से दो आवेदन ही प्राप्त हुए। इसी प्रकार एपीजे महिला महाविद्यालय में पांच कक्षाएं ऐसी रहीं जिनमें से एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ और छह कक्षाओं से तो महम एक-एक छात्रा ने ही नामांकन किया। बौंदकलां गवर्नमेंट कालेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष से किसी भी छात्र-छात्रा ने आवेदन नहीं किया।