फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आसपास के गांवों के कामर्शियल वाहनों से भी आज से वसूल होगा टोल

आसपास के गांवों के कामर्शियल वाहनों से भी आज से वसूल होगा टोल

Wed, 15 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
आसपास के गांवों के कामर्शियल वाहनों से भी आज से वसूल होगा टोल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोहतक रोड पर गांव रोहद के पास बने टोल प्लाजा पर अब आसपास के गांवों के वाणिज्यिक वाहनों से भी टोल वसूला जाएगा। इन गांवों के सिर्फ पर्सनल वाहनों को ही टोल में छूट दी जाएगी। एएसपी हिमांशु गर्ग व एसडीएम जगनिवास के साथ ग्रामीणों व टोल कंपनी की हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसीलिए कंपनी ने अब एनएचएआई के आदेशों के अनुसार आसपास के गांवों के वाणिज्यिक वाहनों से बुधवार से टोल वसूलने का निर्णय लिया है। कंपनी की ओर से मंगलवार रात 12 बजे के बाद से ही वाणिज्यिक वाहनों से टोल वसूला जाएगा। उधर, आसपास के गांवों के ग्रामीण टोल न देने पर अड़े हुए हैं। ऐसे में अगर टोल कंपनी उनके वाहनों से टोल वसूलती है तो यहां पर हंगामा हो सकता है। इसके लिए टोल प्रबंधन पूरी तैयारी किए हुए है। बैठक में टोल कंपनी के महाप्रबंधक बिजेंद्र तिवारी, मनीष आदि मौजूद थे।
रोहद टोल के सीआरओ इंग्लेश शर्मा ने बताया कि टोल मांगने पर ग्रामीण स्टाफ व सिक्योरिटी के साथ बदतमीजी करते हैं और लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। करीब दो महीने पहले कुछ ट्रांसपोर्टरों ने अपनी बसें व अन्य कामर्शियल वाहन टोल गेट पर अड़ा कर जाम भी लगा दिया था। इस तरह की हरकतों से टोल पर कामकाज प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि रोजाना चार से पांच हजार वाहन मुफ्त में निकालने से करीब दो लाख रुपये का उनको नुकसान हो रहा है, जबकि एनएचएआई के साफ निर्देश है कि छूट प्राप्त वाहनों के अलावा किसी अन्य वाहन को मुफ्त में न निकाला जाएं।
विज्ञापन

अब तक फ्री चल रहे थे वाणिज्यिक वाहन
दरअसल, 26 नवंबर 2015 को रोहद गांव में वेस्ट हरियाणा हाइवे प्रोजेक्ट कंपनी की ओर से टोल शुरू किया था। तब से लेकर अब तक आसपास के सभी गांवों के हर तरह के वाहनों को टोल शुल्क में छूट मिली हुई थी, लेकिन अब टोल कंपनी इन गांवों के वाणिज्यिक वाहनों से टोल वसूलना चाह रही है। टोल कंपनी का कहना है कि वाणिज्यिक वाहनों में किसी तरह की छूट नहीं दी जा सकती है। छूट देने से उन्हें नुकसान हो रहा है। इसी के चलते उन्होंने रोहद, मांडोठी, नया बांस, गढ़ी सांपला, सांपला व ट्रक यूनियन रोहद के प्रधानों को पिछले दिनों कंपनी ने पत्र लिखकर वाणिज्यिक वाहनों से टोल वसूलने के लिए अवगत करा दिया था। टोल वसूलने को लेकर एएसपी व एसडीएम के साथ मंगलवार को ग्रामीणों व टोल कंपनी के अधिकारियों की बैठक भी थी। दोनों के अपनी-अपनी मांग पर अड़े होने की वजह से इस बारे में कोई निर्णय भी नहीं हो सका। ऐसे यमें कंपनी ने बुधवार से वाणिज्यिक वाहनों से टोल वसूलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर के बाद फास्टटैग लगे वाहन ही कर पाएंगे टोल को क्रास
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल क्रास करने वाले वाहनों पर अब फास्टटैग अनिवार्य कर दिया है। राजमार्गों पर लगे टोल सिर्फ वहीं वाहन एक दिसंबर 2017 के बाद क्रास करवा पाएंगे, जिन्होंने फास्टटैग लगवा रखा है। टोल प्लाजा के सीआरओ इंग्लेश शर्मा ने बताया कि इस बारे में आदेश आ गए हैं। एक दिसंबर के बाद बिना फास्टटैग वाले वाहन को टोल क्रास नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed