फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जीएसटी पर भारी पड़ा करवा चौथ का उत्साह, ब्यूटी पार्लर पर लगी महिलाओं की भीड़

जीएसटी पर भारी पड़ा करवा चौथ का उत्साह, ब्यूटी पार्लर पर लगी महिलाओं की भीड़

Sun, 08 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी पर भारी पड़ा करवा चौथ का उत्साह, ब्यूटी पार्लर पर लगी महिलाओं की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जीएसटी के बाद सौंदर्य प्रसाधन के रेट बढ़ गए हैं। लेकिन करवा चौथ के व्रत का उत्साह कुछ ऐसा रहा कि शनिवार को शहर के ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। जिसके चलते इस बार महिलाओं का व्रत रखना उनके पति की जेब के लिए भारी पड़ने वाला है। करवाचौथ पर महंगाई की मार पड़ रही है। केंद्र सरकार ने सजने संवरने के सामान पर लगाए 28 प्रतिशत तक जीएसटी के चलते इनके दामों में काफी उछाल आया है। इसी उछाल के कारण ब्यूटी पार्लर पर ग्राहकी में तो कोई फर्क देखने को नहीं मिला। लेकिन कुछ पार्लर ने अपने रेट जरूर बढ़ा दिए हैं। इतना ही नहीं करवा चौथ पर सजने के लिए महिलाओं को कई ब्यूटी पार्लरों पर तो 10 दिन पहले ही बुकिंग करवानी पड़ी थी। शनिवार की शाम हालात ये थे कि पार्लर में महिलाओं की भीड़ के चलते उन्हें इपनी बारी का काफी इंतजार करना पड़ा।

पड़ेगी जेब पर मार :
नोटबंदी और जीएसटी के बाद बाजार में मंदी का दौर देखने को मिला मुश्किल से हालात कुछ काबू में नजर आए। लेकिन कपड़े और कॉस्मेटिक्स पर अचानक से 28 फीसदी जीएसटी लगाए जाने के बाद महंगाई की इस मार को ग्राहक ही झेलता नजर आ रहा है। कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी सर्विसेज की बढ़ती कीमतों के कारण इस बार की करवाचौथ उनके पति की जेब पर वजन बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन


वर्जन :
देशवाला कांप्लेक्स स्थित संगीता ब्यूटी पार्लर की मालिक संगीता ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद ब्यूटी और सैलून से जुड़ी सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। जिसका सीधा असर उनके काम पर पड़ा है। ऐसी बहुत-सी मिडल क्लास फैमिली की महिलाएं हैं, जो पहले कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट ले लिया करती थी। लेकिन रेट बढ़ने के बावजूद वे पुराने कस्टमर से अधिक दाम नहीं वसूल सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed