फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   करवाचौथ: व्यापारी बोले जीएसटी की मार, कारोबार एक करोड़ की उम्मीद

करवाचौथ: व्यापारी बोले जीएसटी की मार, कारोबार एक करोड़ की उम्मीद

Sat, 07 Oct 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ: व्यापारी बोले जीएसटी की मार, कारोबार एक करोड़ की उम्मीद
करवाचौथ: व्यापारी बोले जीएसटी की मार, कारोबार एक करोड़ की उम्मीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक छा गई है। खासकर सर्राफा और कपड़ा मार्केट गुलजार हैं। इन दोनों मार्केट का कारोबार करीब तीन करोड़ पार जाने की उम्मीद है। चार दिन से प्रतिदिन 20 लाख तक का कारोबार हो रहा है। कपड़ा मार्केट में जहां लाल साड़ी की डिमांड अधिक है वहीं सर्राफा मार्केट में सोने की अंगूठी और चांदी की पायल की मांग सबसे अधिक है। हालांकि जीएसटी से कारोबार पर कुछ हद तक फर्क पड़ा है लेकिन महिलाएं जमकर खरीदारी करने में मशगूल हैं। करवाचौथ पर सर्राफा बाजार का कारोबार एक करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। व्यापारी और दुकानदार हालांकि जीएसटी से महंगाई बढ़ने की बात कर रहे हैं। इसका आम आदमी पर प्रतिकूल असर भी देखने में आ रहा है। छोटे स्तर के दुकानदारों ने अपनी मर्जी से जीएसटी के नाम से हर छोटी से छोटी वस्तु के दाम अपने स्तर पर बढ़ा रहे हैं। इसकी मार आम ग्राहकों पर पड़ रही है। अब आठ अक्तूबर को करवा चौथ को लेकर व्यापारियों और दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है ताकि उनका अधिक से अधिक कारोबार हो सके।
कपड़े की रोजाना औसतन बिक्री करीब 12-13 लाख तक है लेकिन करवा चौथ पर यह कारोबार करीब 30 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। कपड़ा व्यापारी मनफूल रावलधिया का कहना है कि जीएसटी का कपड़ा व्यापार पर मार पड़ रही है। इससे मंदी का दौर चल रहा है। कारोबार 50 प्रतिशत तक रह गया है। उनका कहना है कि कपड़ा आम आदमी के जरूरत की चीज है। इस वजह से रोजाना का कपड़ा कारोबार करीब 12-13 लाख तक पहुंच पाता है। उन्होंने बताया कि शहर में कपड़े की करीब 100 दुकानें हैं। प्रत्येक दुकान पर 10 से 15 हजार तक की बिक्री हो पाती है। आने वाले त्योहारों पर कपड़ा की बिक्री पर थोड़ा अनुकूल प्रभाव जरूर पड़ सकता है।
विज्ञापन


एक करोड़ से पार जाएगा सर्राफा बाजार का कारोबार
करवा चौथ को लेकर सर्राफा कारोबारियों को बड़ी उम्मीद है। इस पर्व पर अंगूठी, पाजेब और चुटकी आदि जेवरात की मांग ज्यादा बढ़ने लगी है। स्वर्णकारों की दुकानों पर महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है करवा चौथ पर सर्राफा बाजार का कारोबार बढ़ने की उम्मीद कारोबारी लगाए बैठे हैं। स्वर्णकारी पहले नोटबंदी और अब जीएसटी के चलते मंदी की मार ही झेलते रहे हैं लेकिन अक्तूबर माह में त्योहारों के मद्देनजर इन कारोबारियों में उम्मीद जगी है। स्वर्णकार एसोसिएशन प्रधान सुरेश सोनी ने बताया कि करवा चौथ पर सर्राफा कारोबार एक करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है जबकि इस समय प्रतिदिन औसत करीब 20 लाख तक है। उनका कहना है कि कारोबार अब आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर बढ़ेगा। आने वाले कुछ दिनों में शुभ मुहूर्त व विवाद -शादी भी शुरू हो जाएंगे ऐसे में सर्राफा कारोबार अब बढ़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं कपड़ा बाजार के कारोबारी
करवा चौथ पर थोड़ी बिक्री जरूर बढ़ेगी। इस समय कपड़ा कारोबार 50 प्रतिशत मंदा चल रहा है। इस पर्व पर यह बढ़ने की उम्मीद है। इस समय सूट व साड़ी की ज्यादा डिमांड बढ़ी है। आने वाले त्योहारी सीजन में कारोबार नहीं बढ़ा तो व्यापारियों की चिंता बढ़ जाएगी। - मुकेश बंसल, कपड़ा व्यापारी
कपड़ा व्यापारी सतबीर शर्मा का कहना है कि जीएसटी की वजह से कारोबार मंदा चल रहा है। व्यापारियों को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा है। अब करवा चौथ पर्व पर कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत हैं। इस समय कपड़े की बिक्री थोड़ी जरूर बढ़ी है आने वाले समय में अनुकूल असर पड़ने की उम्मीद है। - सतबीर शर्मा, कपड़ा कारोबारी
कपड़ा व्यापारी रमेश कुमार का कहना है कि गत वर्ष की तुलना में पकड़े का कारोबार 40 प्रतिशत तक ही सिमट गया है। इस समय मंदी की मार है लेकिन अब करवा चौथ पर कुछ राहत मिल सकती है। कपड़े की बिक्री अधिक बढ़ेगी। - रोमेश कुमार, कपड़ा कारोबारी

क्या कहते हैं स्वर्णकार
गत वर्ष की तुलना में कारोबार काफी मंदा है। अब शुभ मुहूर्त शुरू होने लगे हैं। करवा चौथ पर्व नजदीक है ऐसे में जेवरात की बिक्री बढ़ना स्वाभाविक है। करवा चौथ पर्व पर कारोबार में तीन- चार गुना तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। - जयभगवान, स्वर्णकार
जीएसटी की मार सर्राफा बाजार पर भी पड़ी है। जीएसटी की वजह से नई वैराइटी का माल नहीं आ रहा है। आजकल नई वैराइटी की खपत ज्यादा है। माल भी कम ही आ रहा है। अब करवा चौथ पर्व पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। - सुनील, स्वर्णकार
माल इस समय महंगा मिल रहा है। नई वैराइटी नहीं आ रही है। लोगों को आजकल नए उत्पाद की ज्यादा जरूरत रहती है। जीएसटी का भी प्रतिकूल असर पड़ा है लेकिन आने वाले करवा चौथ पर्व से कारोबार बढ़ने की पूरी उम्मीद है। कारोबार दो से तीन गुना तक बढ़ने की संभावना है। - बिंटू, स्वर्णकार


वर्जन::
सर्राफा बाजार का कारोबार आने वाले दिनो में बढ़ेगा। त्यौहार, शुभ मुहूर्त शुरू होने लगे हैं ऐसे में जेवरात की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। करवा चौथ पर्व पर कारोबार एक करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। - सुरेश सोनी ,प्रधान स्वर्णकार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed