{"_id":"59d3dd8e4f1c1bd1538b59e9","slug":"111507057038-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंप्यूटर खराब होने से ठप पड़ा डाकघर का कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंप्यूटर खराब होने से ठप पड़ा डाकघर का कामकाज
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर खराब होने से ठप पड़ा डाकघर का कामकाज
अमर उजाला ब्यूरो
झोझूकलां।
कस्बा झोझूकलां के मेन बाजार स्थित डाकघर के कंप्यूटर पिछले काफी समय से खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानियों के बावजूद अनियमितताओं को दूर कराने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। इससे खफा होकर मंगलवार को डाकघर पहुंचे लोगों ने विरोध जताकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की है। डाकघर के कंप्यूटर खराब होने से लोगों को पैसे निकलवाने और जमा करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे 20 दिनों से डाकाघर के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा। इस डाकघर के अधीन नौ शाखाएं हैं। इससे करीब साढ़े तीन दर्जन गांवों के ग्रामीण जुड़े हैं। डाकघर के कंप्यूटर बंद होने के कारण उपभोक्ताओं में भारी रोष है। ग्रामीण संतलाल, विकास, इंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, बहादुर लाल, जयभगवान, परशराम षर्मा, हरिकिशन शर्मा, कृष्ण कुमार लखेरा, रमेश कुमार, सूबेदार मांगेराम, कप्तान तोखराम, हवलदार प्रताप, विजय ने मंगलवार को इस लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। इन ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में सुधार कराने की गुहार जिला प्रशासन से लगाई है।