फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   11-year-old molested a six-year-old girl

11 साल के बच्चे ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Thu, 31 Dec 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
11-year-old molested a six-year-old girl
शहर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मोहल्ले की रहने वाली छह साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 11 साल के बच्चे ने दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने बच्चे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बनाए गए कमरों में प्रवासियोें के परिवार रहते हैं। यहां पर रहने वाली महिला ने बुधवार को अपनी छह साल की बेटी को इलाज के लिए लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। उसने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से कमरे से बाहर गई थी। कुछ देर के बाद लौटकर आई तो देखा कि उसकी बेटी रो रही थी। पूछने पर उसने बताया कि पड़ोस के रहने वाले भैया ने उसके साथ गलत काम किया है। जिस पर वह बेटी को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। महिला ने बताया कि आरोपी बच्चा 11 साल का है। अस्पताल द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कविता ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर बच्चे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 6-पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed