{"_id":"5c8954a9bdec2214435faf26","slug":"101552503977-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में फिजिकल के पेपर में एक यूएमसी बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में फिजिकल के पेपर में एक यूएमसी बना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शिक्षा बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में फिजिकल एजुकेशन के पेपर में एक छात्र को नकल करते पकड़ा है। बुधवार को मैट्रिक का फिजिकल और 12वीं कक्षा में फाइन ऑटर्स विषय की परीक्षा आयोजित की गई। डीईओ की फ्लाइंग ने झोझू कलां परीक्षा केंद्र में एक छात्र का यूएमसी बनाया है।
बुधवार को शिक्षा बोर्ड की मैट्रिक व 12 वीं दोनो कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित की गई। इन दोनो कक्षाओं में छात्र संख्या कम होने की वजह से एक ही दिन में दोनो कक्षाओं की परीक्षा आयोजित करवाई गई हालांकि परीक्षा केंद्र उतनी ही संख्या में बनाए गए। जिले में 41 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा चल रही हैं। परीक्षाओं के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए शिक्षा विभाग, बोर्ड प्रशासन व प्रशासन की फ्लाइंग लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं ताकि नकल रहित परीक्षा करवाई जा सके।
बोर्ड प्रतिनिधि रविंद्र ग्रेवाल ने बताया कि बुधवार को डीईओ की फ्लाइंग ने झोझू कलां स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मैट्रिक परीक्षा में फिजिकल एजुकेशन के पेपर में एक छात्र का यूएमसी बनाया गया है। वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में बने परीक्षा केंद्रों में लोगों का केंद्रों में हस्तक्षेप ज्यादा देखने में आ रहा है। जब फ्लाइंग परीक्षा केंद्र पहुंचती है तो लोग इधर- उधर खिसक जाते हैं उसके बाद फिर केंद्र के भवन की खिड़की तक पहुंच जाते हैं जिससे परीक्षा केंद्रों में भी डिस्टरबेंस बनी रहती है।