{"_id":"5c520657bdec2227203734cf","slug":"101548879447-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने दिसंबर 2018 में गांव दादरी तोए निवासी एक महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। महिला की हत्या के मामले में थाना सदर झज्जर की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के वांछित एक आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। थाना सदर झज्जर में तैनात उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि गांव दादरी तोए निवासी एक महिला की गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बीते फरवरी माह में लूट की योजना बनाते पकड़े गए आरोपियों ने दादरी तोए निवासी गुमशुदा उपरोक्त महिला की हत्या की वारदात का खुलासा किया था। हत्या की उपरोक्त वारदात में शामिल एक आरोपी अमित उर्फ चूरी पुत्र रमेश निवासी ग्राम बिरधाना जो कि किसी अन्य मामले में झज्जर की दुलीना जेल में बंद था। उपरोक्त आरोपी को दादरी तोए निवासी महिला की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर में पेश किया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दादरी तोए निवासी उपरोक्त महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। महिला की हत्या करके उसके शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर ड्रेन नंबर 8 में डाल दिया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।