{"_id":"5b5479304f1c1b58488b6418","slug":"101532262704-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली प्रशासन के पानी निकासी के पुख्ता प्रबंधों की पोल: सुरेंद्र परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली प्रशासन के पानी निकासी के पुख्ता प्रबंधों की पोल: सुरेंद्र परमार
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने खोली प्रशासन की पोल: सुरेंद्र परमार
चरखी दादरी। कांग्रेसी नेता सुरेंद्र परमार ने कहा कि बारिश से जलभराव होनेे पर शहरवासी बेहद परेशानी में है। लेकिन प्रशासन व सरकार की ओर से पानी निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। शहर में पुराना झज्जर रोड, दिल्ली रोड, लाला लाजपतराय चौक, रोहतक फव्वारा चौक, झाडू सिंह चौक एरिया का दौरा करते हुए सुरेंद्र परमार ने कहा कि बारिश से जलभराव होने पर दुकानदार व आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी न तो नालों की सफाई करवाई गई और न ही पानी निकासी के लिए पंप सैट व जेनरेटर का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चरखी दादरी को जिला तो घोषित कर दिया लेकिन जिले के विकास के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की। इस दौरान उनके साथ महेश सैनी, रामबीर जांगड़ा व सुनील मौजूद थे।