फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सोमवार तक रहेगा बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली जाने वाले ट्रकों का पहिया जाम

सोमवार तक रहेगा बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली जाने वाले ट्रकों का पहिया जाम

Sun, 12 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सोमवार तक रहेगा बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली जाने वाले ट्रकों का पहिया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में की गई ट्रकों की एंट्री बंद करने के बाद बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 बाईपास रोड पर काफी संख्या में ट्रक खड़े हो गए हैं। ट्रकों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं। दिल्ली में केवल खाद्य सामग्री के सामान वाले ट्रकों को चैक करने के बाद एंट्री करने दी जा रही है। ट्रकों के खड़ा होने से सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है। खास बात यह है कि अब ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी यहां पहुंचने वाले ट्रकों को वापस भेज रहे हैं। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें ट्रकों की दिल्ली में एंट्री पर बैन लगाया गया। फिलहाल ट्रकों को सोमवार तक यहां रोका है। इससे ट्रक चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रक चालक सुरेंद्र निवासी हिसार, फतेहाबाद से पहुंचे सरदार फतेह सिंह ने बताया कि वे बहादुरगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहे थे। लेकिन दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के बाद उनके ट्रकों को यहीं पर रोक दिया। ऐसे में उन्हें कई तरह की परेशानी हो रही है। एक तो सामान समय पर पहुंचाना था जोकि कई दिन लेट पहुंचेगा। अभी सरकार की ओर से सोमवार तक ट्रक यहीं खड़े करने के निर्देश दिए गए है। सोमवार को यदि दिल्ली में ट्रकों की एंट्री होगी तो ही सामान गंतव्य तक पहुंचेगा। अन्यथा उन्हें यहीं पर खड़ा रहना पड़ेगा। फिलहाल सेक्टर-9 मोड़ पर सैकड़ों की संख्या में ट्रक जमा हो गए हैं। कई ट्रक चालकों ने अपना रास्ता ही बदल लिया है। मगर रास्ता बदलने से उन्हें अधिक डीजल खर्च करना पड़ेगा। साथ ही समय भी अधिक लगेगा। दिल्ली में ट्रकों की एंट्री रोकने के लिए क्षेत्र मेें झाड़ोदा बार्डर, टिकरी बार्डर के अलावा निजामपुर बार्डर पर नाके लगाए गए हैं। यहां पर कई-कई ट्रैफिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


दो दिन से प्रदूषण के स्तर मेें गिरावट आई
माना जा रहा है कि पिछले दो दिनों से प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है। आने वाले एक-दो दिनों में जब प्रदूषण का स्तर और कम होगा तो दिल्ली में ट्रकों की एंट्री हो जाएगी। एयर लैबन इंचार्ज दीपांकर साहा का कहना है कि रविवार से पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में धीरे-धीरे गिरावट आने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिल्ली में एंट्री न होने से बहादुरगढ़ में खड़े हैं सैकड़ों ट्रक
- सेक्टर-9 बाईपास लगी ट्रकों की लंबी कतारें
- पुलिस ने क्षेत्र में लगाए कई स्थानों पर नाके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed