{"_id":"59e264884f1c1bd0538b7943","slug":"101508009096-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी अपनाने व चाइना के सामान का विरोध करने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी अपनाने व चाइना के सामान का विरोध करने की शपथ दिलाई
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वदेशी अपनाने और चीन के सामान का विरोध की शपथ दिलाई
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
विवेक नगर स्थित भारत पब्लिक स्कूल में ‘स्वदेशी स्वीकार, विदेशी बहिष्कार, देश होगा समृद्ध, बढ़ेगा रोजगार’ नारे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक राजेंद्र शर्मा ने बच्चों को स्वदेशी अपनाने और चीन के सामान का विरोध करने की शपथ दिलाई। संघ के स्वदेशी अभियान के जिला संयोजक अनिरुद्ध मित्तल और राजेंद्र शर्मा ने बताया कि भारत का व्यापार संसार के 190 देशों से है। सबसे ज्यादा व्यापार चीन से है। चीन से 61.7 बिलियन डॉलर का सामान आयात होता है जबकि निर्यात मात्र नौ बिलियन डॉलर है। इस प्रकार प्रत्येक वर्ष 3425 अरब रुपये का घाटा भारत को हो रहा है। इसका चीन को फायदा मिल रहा है। संघ के जिला संघचालक शर्मा ने बताया कि चीन का सामान खरीदने पर पैसा चीन जाता है। वह पाकिस्तान को हथियार सप्लाई करता है। इस प्रकार चीन का सामान खरीदने पर अप्रत्यक्ष रूप से हमारे सैनिकों पर हमले के लिए हथियार आदि खरीदे जा रहे हैं। राजेंद्र शर्मा ने चीन के सामान का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य राजकुमार, अनिरुद्ध मित्तल, विस्तारक चमन के अलावा शिक्षक मौजूद रहे।