फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्वदेशी अपनाने व चाइना के सामान का विरोध करने की शपथ दिलाई

स्वदेशी अपनाने व चाइना के सामान का विरोध करने की शपथ दिलाई

Sun, 15 Oct 2017 12:54 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
स्वदेशी अपनाने व चाइना के सामान का विरोध करने की शपथ दिलाई
स्वदेशी अपनाने और चीन के सामान का विरोध की शपथ दिलाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
विवेक नगर स्थित भारत पब्लिक स्कूल में ‘स्वदेशी स्वीकार, विदेशी बहिष्कार, देश होगा समृद्ध, बढ़ेगा रोजगार’ नारे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक राजेंद्र शर्मा ने बच्चों को स्वदेशी अपनाने और चीन के सामान का विरोध करने की शपथ दिलाई। संघ के स्वदेशी अभियान के जिला संयोजक अनिरुद्ध मित्तल और राजेंद्र शर्मा ने बताया कि भारत का व्यापार संसार के 190 देशों से है। सबसे ज्यादा व्यापार चीन से है। चीन से 61.7 बिलियन डॉलर का सामान आयात होता है जबकि निर्यात मात्र नौ बिलियन डॉलर है। इस प्रकार प्रत्येक वर्ष 3425 अरब रुपये का घाटा भारत को हो रहा है। इसका चीन को फायदा मिल रहा है। संघ के जिला संघचालक शर्मा ने बताया कि चीन का सामान खरीदने पर पैसा चीन जाता है। वह पाकिस्तान को हथियार सप्लाई करता है। इस प्रकार चीन का सामान खरीदने पर अप्रत्यक्ष रूप से हमारे सैनिकों पर हमले के लिए हथियार आदि खरीदे जा रहे हैं। राजेंद्र शर्मा ने चीन के सामान का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य राजकुमार, अनिरुद्ध मित्तल, विस्तारक चमन के अलावा शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed