{"_id":"59dd135a4f1c1ba7678b522b","slug":"101507660634-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होडिंग्स मिले तो बीआई और गंदगी मिली तो नपेंगे सफाई दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होडिंग्स मिले तो बीआई और गंदगी मिली तो नपेंगे सफाई दरोगा
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडिंग्स मिले तो बीआई और गंदगी मिली तो नपेंगे सफाई दरोगा
चरखी दादरी। दीपावली पर्व और सीएम मनोहर लाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर नगर परिषद अधिकारी गंभीर हो गए हैं। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में सचिव संजय यादव ने सफाई दरोगा व बीआई स्टाफ की बैठक ली। बैठक में सचिव ने सेनेटरी व बीआई शाखा को शहर में लगे होर्डिंग्स को तुरंत प्रभाव से उतारने व शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए रूट मैप तैयार करने के आदेश दिए। सचिव ने दोनों शाखाओं के मुखियाओं को काम में ढिलाई पाई जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सचिव के आदेश पर सेनेटरी शाखा ने दोपहर बाद ही 15 टीमें गठित कर दी हैं।
14 और 15 अक्तूबर को मुख्यमंत्री की दादरी आने की सूचना प्रशासन के पास पहुंच चुकी है। हालांकि मंगलवार दोपहर तक जिला उपायुक्त के पास इस संबंध में कोई लिखित पत्र नहीं आया था। इसके बावजूद नगर परिषद अधिकारी शहर को चकाचक बनाने की प्लानिंग तैयार करने में जुट गए हैं।
डीसी विजय कुमार सिद्प्पा ने भी दीपावली पर्व से पहले शहर को चकाचक बनाने के निर्देश नगर परिषद सचिव को जारी कर दिए हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सचिव संजय यादव ने सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर मुकेश दलाल सहित तमाम सफाई दरोगाओं की अपने कार्यालय में बैठक ली। करीब आधा घंटे चली बैठक में शहर को होर्डिंग्स मुक्त बनाने व सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मंथन किया गया। सचिव संजय यादव ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री दादरी आ सकते हैं। इससे पहले शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर वार्डों की अंदरुनी गलियां तक चकाचक करनी है। बिल्डिंग ब्रांच को आदेश दिए कि अगले 48 घंटे के अंदर शहर की प्रमुख सड़क पर लगाया गया होर्डिंग्स उतरा मिलना चाहिए। सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा को तुरंत प्रभाव से सफाई दरोगाओं के रूट निर्धारित कर तुरंत प्रभाव से सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
सुबह-शाम उठाया जाए कचरा
सचिव संजय यादव ने सफाई दरोगा को आदेश दिए कि जिन वार्डों या सड़कों के किनारे अधिक मात्रा में कूड़ा-कचरा पड़ा है उसके उठान के लिए जेसीबी की मदद ली जाए। सचिव ने कहा कि दीपावली पर्व पर प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई के दौरान अधिक मात्रा में कूड़ा-कचरा निकलता है इसलिए शहर में दो सुबह-शाम कूड़े का उठान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व भर्ती किए गए 40 सफाई कर्मचारियों का भी इस अभियान में मदद ली जाए।
मैंने शहर में लगे होर्डिंग्स को हटाने के लिए बीआई मुकेश दलाल को आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा सेनेटरी शाखा को भी दीपावली पर्व पर शहर को चकाचक बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर दोनों शाखाओं से जुड़े कर्मचारी या अधिकारी काम में ढिलाई करते पाए गए तो इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में हिदायतें भी मैंने बैठक में दे दी हैं।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद