{"_id":"5994a2e94f1c1b1a1f8b4768","slug":"101502913257-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक मांझे से युवक का गला कटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक मांझे से युवक का गला कटा, गंभीर
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक मांझे से कटा युवक का गला कटा, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़ (झज्जर)।
स्वतंत्रता दिवस पर एक ओर जहां लोग पतंगबाजी कर आजादी की खुशियां मना रहे थे, तो दूसरी तरफ पतंग उड़ाने वाली चाइनीज डोर के कारण एक युवक की हालत गंभीर हो गई। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है।
घायल की पहचान लाइनपार के सुभाष नगर निवासी अंकित के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार अंकित एक निजी कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर काम करता है। शाम के समय वह ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहा था। जब वह नाहरा-नाहरी रोड स्थित फलाईओवर पर पहुंचा तो चाइनीज डोर की चपेट में आ गया। डोर से उलझने के कारण उसकी लगभग आधी गर्दन कट गई और बाइक से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे संभाला और तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए।
बता दें कि चाइनीज मांझे पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया है। लेकिन प्रशासन की ढीली कार्रवाई के कारण शहर में खुले से इसकी बिक्री हो रही है। पिछले वर्ष भी एक बच्चे की गर्दन कट गई थी। बार-बार होते हादसों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।
विज्ञापन
संजीवनी अस्पताल के डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि चाइनीज (प्लास्टिक) डोर के कारण अंकित के गले पर गंभीर चोट आई है। आपरेशन तो कर दिया है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। उसे फिलहाल आईसीयू में भर्ती किया गया है।