फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   100% target of vaccination of students should be met in a week: Dr. Sudarshan Poonia

विद्यार्थियों के टीकाकरण का 100 फीसदी लक्ष्य एक सप्ताह में हो पूूरा : डॉ. सुदर्शन पूनिया

Sun, 06 Feb 2022 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
100% target of vaccination of students should be met in a week: Dr. Sudarshan Poonia
विद्यार्थियों के टीकाकरण का 100 फीसदी लक्ष्य एक सप्ताह में हो पूूरा : डॉ. सुदर्शन पूनिया
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के 99 फीसदी कर्मचारियों,15 से अधिक आयु वर्ग के 91 फीसदी विद्यार्थियों को लग चुका टीका
झज्जर के सभी विद्यालय मुखिया और मेंटर की ऑनलाइन बैठक का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले में शिक्षा विभाग के 99 फीसदी कर्मचारियों का और 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 91 फीसदी विद्यार्थियों का भी कोरोनारोधी टीकाकरण हो चुका है। इसे लकेर शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह की अध्यक्षता में झज्जर के सभी विद्यालय मुखिया और मेंटर की ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें जिला स्कोर कार्ड व अन्य विषयों पर चर्चा की गई। सबसे पहले जिला सक्षम नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन पूनिया ने जिले के विद्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि यंग वारियर एनएक्सटी बोट पर केवल एक फीसदी विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिन विद्यालयों में आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन के लिए प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं। उन विद्यार्थियों को जल्दी से मुख्य धारा में शामिल करने का भी लक्ष्य रखा गया। बीपी राणा ने कहा कि पिछले माह के जिला स्कोर कार्ड में झज्जर पहले स्थान पर था। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बोर्ड कक्षाओं के परिमाण में सुधार पर ध्यान देने का भी आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों के टीकाकरण का 100 फीसदी लक्ष्य एक सप्ताह में हासिल करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिलजीत सिंह ने विद्यार्थियों के खाते अपडेट करने के निर्देश दिए। जिससे कि विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बिना किसी बाधा के उनके खाते में डाली जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ है। अब विद्यालय खुल रहे है तो सभी अध्यापक लग्न के साथ नुकसान की भरपाई करने का प्रयास करें। अंत में सभी विद्यालय मुखिया से उनकी समस्याएं भी पूछी र्गइं। जिनमें से काफी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। मुख्य रूप से प्राचार्य रतिंदर, रवि धनखड़, हरिओम, आशा रानी, रामपाल शास्त्री, अनिल कुमार आदि ने विद्यालयों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। बीपी राणा ने कहा कि जिला स्कोर कार्ड में इस माह भी उन्होंने अपने स्थान को बरकरार रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed