{"_id":"52b99f710c8a1e09adcc57e0211f724d","slug":"100-mm-rain-in-bahadurgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में झमाझम, 100 एमएम बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में झमाझम, 100 एमएम बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sun, 12 Jul 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की झड़ी झमाझम बरसी। पिछले चार दिन से हो रही बरसात से जहां देखो वहीं पर जलभराव की स्थिति बन गई है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे से शुरु हुई बरसात रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
कृषि वभिाग के उपमंडल अधिकारी डा. सुनील कौशिक ने बताया कि शनिवार को 100 एमएम से अधिक बरसात हुई है।
जुलाई माह में अब तक यहां पर 300 एमएम बरसात हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह बरसात किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे सबसे अधिक फायदा धान की फसल को होगा।
विज्ञापन
यही नहीं ज्वार व बाजरे की फसल को भी इससे फायदा होगा। किसान भी इस बरसात के सिलसिले के चलते खुश है और उनकी जेब पर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
हालांकि उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि वे अपनी फसलों की उचित देखभाल जरूर करें। ज्वार व बाजरे की फसल में अधिक पानी खड़ा न होने दें।
पिछले कई दिनों से हो रही बरसात ने प्रशासन के पानी निकासी के दावों की पूरी तरह से पोल खोल दी। नालों, ड्रेनों की सफाई सही से न होने के कारण हर जगह बाढ़ जैसे हालात दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन
लगभग हर कालोनियों व पॉश क्षेत्रों में यही हालात बने हुए हैं। दिल्ली-रोहतक रोड के दोनों ओर अंडर ग्राउंड बिल्डिंग में भीर पानी भर गया। जिससे दुकानदारों व अन्य व्यवसायियों को काफी नुकसान पहुंचा है।