फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   10 minutes before the stolen bike again died in an accident

10 मिनट पहले चुराई बाइक, फिर हो गई हादसे में मौत

Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
10 minutes before the stolen bike again died in an accident
नेशनल हाईवे-71ए पर खुड्डन मोड़ के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद जांच शुरू की तो बाइक भी चोरी की मिली। जो मात्र दस मिनट पहले ही माछरौली गांव से चोरी की गई थी। पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो मृतक के पास पहचान के कोई भी प्रमाण पुलिस को नहीं मिला। मृतक की जेब से मात्र एक स्कूटी की आरसी अवश्य मिली है। जो कुछ दिन पहले ही रोहतक के गढ़ी मोहल्ला से चोरी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस की तरफ से शव की पहचान के लिए अन्य पुलिस थानों में भी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईव-71ए पर स्थित माछरौली पुलिस थाने में कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना आई थी कि खुड्डन मोड़ के पास एक युवक का शव व बाइक पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान ही कंट्रोल रूम से सूचना आई की माछरौली गांव से एक बाइक चोरी कर ली गई है। पुलिस ने जब बाइक के नंबर का मिलान किया तो घटना स्थल पर मौजूद बाइक चोरी की मिली। इसके बाद पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो मृतक की जेब एक स्कूटी की आरसी भी बरामद हुई।
विज्ञापन

माछरौली के रणवीर सिंह की थी बाइक
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक जांच के दौरान रणवीर सिंह की मिली। जो मध्य रात्रि के बाद करीब दो बजे चोरी की गई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो युवक बाइक लेकर आता दिखाई दे रहा है और वह दो बजकर 13 मिनट पर रोड पर चढ़ता दिखाई दे रहा है। मृतक की जेब से मिली आरसी रोहतक के गढ़ी मोहल्ला से चोरी की गई स्कूटी की थी। जिसकी चोरी का मामला रोहतक अनाज मंडी थाने में करीब दस दिन पहले दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस स्कूटी के संबंध में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ों से की जा सकती है मृतक की पहचान
मृतक के शरीर पर मिले कपड़ों से उसकी पहचान की जा सकती है। क्योंकि घटना के दौरान युवक को चेहरा व सिर अज्ञात वाहन के टायर से नीचे कुचला गया है। युवक के शरीर पर कबूतरी रंग की टी शर्ट, रेजनी का कोट, नाइक के जूते, नीले रंग की पेंट पहने हुई है।
मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- सुधीर कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना माछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed