{"_id":"68b02879fe30c0d606081e83","slug":"1-died-and-8-injured-in-road-accident-at-jhajjar-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: कार और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, एक शख्स की हुई मौत और सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: कार और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, एक शख्स की हुई मौत और सात लोग घायल
Thu, 28 Aug 2025 03:29 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 28 Aug 2025 03:29 PM IST
सार
दो वाहनों की टक्कर में एक शख्स की मौत और सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का रोहतक पीजीआई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल शख्स
- फोटो : संवाद
विस्तार
बेरी-कलानौर स्थित बाकरा मोड़ पर स्वीफ्ट और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी सात की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार रोहतक के आंवल गांव से कुछ लोग ऑटो में सवार होकर गुरुग्राम के हेलीमंडी और पटौदी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही ऑटो बाकरा मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार से ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें ऑटो में सवार लोग घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि विकास पुत्र लालाराम उम्र 35 वर्ष, राजवती पत्नी विजय उम्र 39 वर्ष, विमला पत्नी लालाराम उम्र 65 वर्ष, रामनिवास पुत्र बाबूलाल उम्र 43 वर्ष, दक्ष पुत्र विकास, जिया पुत्री विजय, वंश पुत्र विकास, अवरुद्ध पुत्र विजय, पूजा पत्नी विकास को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। ऑटो सवार सभी आंवल से तेहरवीं में भाग लेकर अपने गांव की तरफ जा रहे थे।