{"_id":"de44c80e031c78ef8680a0c9db278388","slug":"inlo-congress-leaders-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगाने पर हिरासत में लिए गए इनेलो व कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगाने पर हिरासत में लिए गए इनेलो व कांग्रेस नेता
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 11 Jan 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-तीन पुल पर शनिवार को ट्रैफिक जाम कर रहे इनेलो नेता विकास चौधरी व कांग्रेस नेता सुमित गौड़ को हिरासत में ले लिया। जाम खुलने के बाद उन्हें देर शाम छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-चार आर में सेक्टर के सामने सैकड़ों झुग्गियां बनी हुई हैं। सेक्टर के लोगों ने ग्रीवेंस कमेटी के सामने मांग रखी थी कि सेक्टर व झुग्गियों के बीच दीवार बनवाई जाए ताकि झुग्गी वाले सेक्टर में न घुस सकें।
विज्ञापन
ग्रीवेंस कमेटी ने हुडा को झुग्गी और सेक्टर के बीच दीवार बनाने के आदेश दिए थे। शनिवार को हुडा अधिकारी व कर्मचारी यहां दीवार बनवाने का काम कर रहे थे। तभी झुग्गी के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। इसे लेकर वहां खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन
लोगों ने सेक्टर-तीन पुल पर जाम लगा दिया। युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित गौड़ व युवा इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी भी इस विरोध में शामिल हो गए। सेक्टर-सात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर थाने में बिठा लिया।