फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   India richest woman Savitri Jindal net worth from election affidavit

Savitri Jindal: देश की सबसे अमीर महिला के पास नहीं है कोई कार, सावित्री जिंदल के हलफनामे में क्या खास?

Sun, 15 Sep 2024 12:38 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 15 Sep 2024 12:38 PM IST
सार

Savitri Jindal: हरियाणा के विधानसभा चुनाव में देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होने हिसार विधानसभा सीट से नामांकन किया है। महिला उद्योगपति ने अपने शपथ पत्र में करीब 270 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 

विज्ञापन
India richest woman Savitri Jindal net worth from election affidavit
सावित्री जिंदल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में नामांकन करने की प्रक्रिया 12 सितंबर को खत्म हो गई। अंतिम दिन कई बड़े चेहरों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने वाले चेहरों में देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल भी शुमार हैं। जिंदल समूह की मानद चेयरपर्सन सावित्री ने भाजपा से बागी होकर हिसार विधानसभा सीट से पर्चा भरा है। वह हरियाणा सरकार में मंत्री और हिसार विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। 2014 में सावित्री हरियाणा विधानसभा का चुनाव हार गई थीं।
विज्ञापन


2005 में भूपेंद्र हुड्डा सरकार के ऊर्जा मंत्री ओपी जिंदल के निधन के बाद हिसार सीट पर उप चुनाव हुए। इस उप चुनाव में  मशहूर उद्योगपति ओपी जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल कांग्रेस के टिकट पर जीतकर पहली बार विधायक बनी थीं। वर्षों तक कांग्रेस में रहने के बाद भारत की सबसे अमीर महिला 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं। इससे पहले उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा खेमे में शामिल हुए, जिन्हें लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र सीट से जीत मिली। अब हरियाणा के विधानसभा चुनाव में सावित्री को भाजपा से टिकट नहीं मिला। अब सावित्री निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरी हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी हलफनामे के अनुसार, सावित्री के नाम करीब 270 करोड़ रुपये की संपत्ति है। करोड़ों के मालिक सावित्री जिंदल के नाम पर कोई भी कार या वाहन नहीं है। आइये जानते हैं इस शपथ पत्र में क्या-क्या खास है...
Trending Videos

India richest woman Savitri Jindal net worth from election affidavit
सावित्री जिंदल की दौलत - फोटो : AMAR UJALA
संपत्ति बढ़ी या घटी है?
74 वर्षीय महिला उद्योगपति ने अपने शपथ पत्र में कुल 270.6607 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2014 के चुनाव में उन्होंने कुल 113 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। 2009 में उनके पास कुल 43.68 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते पांच 15 साल में उनकी संपत्ति में करीब 227 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

India richest woman Savitri Jindal net worth from election affidavit
सावित्री जिंदल की दौलत - फोटो : AMAR UJALA
सालाना कमाई कितनी है?
कमाई की बात करें तो 2019-20 में सावित्री की कुल कमाई 2.72 करोड़ रुपये थी। 2020-21 में उनकी कमाई में कमी आई और ये 53.89 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में कमाई में भारी इजाफा हुआ और ये बढ़कर 5.69 करोड़ रुपये हो गई। 2022-23 में इसमें कमी हुई और ये 2.96 करोड़ रुपये ही रह गई। 2023-24 में सावित्री जिंदल की कमाई में भारी कमी हुई और ये घटकर 66 लाख रुपये हो गई।

India richest woman Savitri Jindal net worth from election affidavit
सावित्री जिंदल - फोटो : संवाद
इतनी है नकदी 
शपथ पत्र में पूर्व मंत्री सावित्री ने बताया है कि इस समय उनके पास 0.48 लाख रुपये नकदी के रूप में हैं। सावित्री जिंदल के छह बचत बैंक खातों में 42.05 लाख रुपये जमा हैं। उन्होंने 272.58 लाख रुपये 19 एफडी बैंक खातों में जमा किए हैं। सावित्री के 12807.6 लाख रुपये के लिस्टेड शेयर हैं। उनके 3228.6 लाख रुपये म्युचुअल फंड के रूप में जमा हैं। सावित्री के 36.93 लाख रुपये के अनलिस्टेड शेयर हैं। इसके अलावा सावित्री जिंदल के नाम पर 8.65 लाख रुपये पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में जमा हैं। 

गहने कितने हैं?
सावित्री जिंदल ने अपने हलफनामे में बताया है कि कुल 16407.360 ग्राम वजन के सोना, हीरा, पन्ना, माणिक, कुंदन, रत्न जैसे आभूषण हैं। इन जेवरातों का मूल्य 1876.96 लाख बताया गया है। इसके अलावा जिंदल के पास कुल 249.375 किलोग्राम वजन की चांदी है। चांदी की कुल कीमत 128.26 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह से सावित्री के पास कुल 2005.22 लाख रुपये के गहने-जेवरात हैं। 

इसके अलावा पूर्व मंत्री ने 22.47 लाख रुपये की अन्य परिसंपत्तियां जैसे दावों या ब्याज की कीमत बताई है। इस तरह से सावित्री जिंदल के नाम 190.0981 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। 

मुंबई से लेकर हरियाणा तक में जमीन और घर
सावित्री जिंदल के नाम मुंबई में 3720 वर्ग मीटर की खेती की जमीन है। इस भूखंड की कीमत 108.62 लाख रुपये बताई गई है। उन्होंने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के धौराभाटा गांव में 14.483 हेक्टेयर खेती की भूमि की जानकारी दी है। हालांकि, सावित्री ने कुल 14.483 हेक्टेयर क्षेत्रफल में से 11.342 हेक्टेयर की जमीन को विरासत में मिली संपत्ति बताया है। विरासत में मिली कुल संपत्ति का मौजूदा कुल अनुमानित मूल्य 232.89 लाख रुपये बताया गया है जिसमें से 182.38 लाख रुपये की संपत्ति खुद सावित्री के नाम पर है। 

सावित्री जिंदल के नाम हरियाणा के हिसार में 118.75 वर्ग गज की वाणिज्यिक इमारत है। इस इमारत का बिल्डअप एरिया 423.40 वर्ग मीटर है। इस संपत्ति की मौजूदा बाजार कीमत 239.75 लाख रुपये बताई गई है।
 
उन्होंने हिसार में 15382 वर्ग गज के रिहायशी मकान की जानकारी दी है। इस मकान का बिल्डअप एरिया 2114.10 वर्ग मीटर है। सावित्री ने यह भी बताया है कि कुल 15382 वर्ग गज क्षेत्रफल में से 13749 वर्ग गज विरासत में मिली संपत्ति है। वहीं 1633 वर्ग गज स्वयं की अर्जित संपत्ति है। संपत्ति का कुल मूल्य 7,475 लाख रुपये हैं जिसमें से विरासत में मिली हिस्से का मूल्य 6,928.00 लाख रुपये बताया गया है। वहीं सावित्री जिंदल ने स्वयं की अर्जित संपत्ति की कीमत 547 लाख रुपये बताई है।

इस तरह से सावित्री जिंदल के नाम कुल 80.5626 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा देश की जानी-मानी महिला उद्योगपति ने 25 जुलाई 2024 को 12.69 लाख रुपये का आईटीआर दाखिल किया है जो 31 मार्च 2024 तक देय था।

कमाई का जरिया क्या है?
सावित्री जिंदल ने ब्याज, निवेश से लाभांश और प्रतिभूतियों की बिक्री से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। सावित्री ने साल 1964 में श्री कन्या पाठशाला से 11वीं की पढ़ाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed