फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Zila Parishad election, Zila Parishad election Hisar, Hisar Zila Parishad election, BJP Won, Hisar

आखिर ब्रह्मदेव के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाला कौन

Sat, 16 Apr 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sat, 16 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Zila Parishad election, Zila Parishad election Hisar, Hisar Zila Parishad election, BJP Won, Hisar
जिला परिषद चुनाव - फोटो : bureau

 भाजपा की ओर से 19 जिला पार्षदों को चंडीगढ़ आदि स्थानों का भ्रमण कराया गया। स्पेशल लग्जरी मेें इन सभी को चुनाव हॉल तक लाया गया। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मदेव स्याहड़वा को 18 वोट मिले। हर किसी के जहन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर क्रॉस वोटिंग करने वाला कौन है।

विज्ञापन


वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में हुए जिला परिषद चेयरमैन चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मदेव चेयरमैन बन गए। भाजपा भी पहली बार चेयरमैन बनाने में कामयाब रही, लेकिन चेयरमैन बनने से बड़ा सवाल क्रॉस वोटिंग का हो गया है। भाजपा समर्थित 16 पार्षद 12 अप्रैल को चंडीगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद 13 की सुबह तीन पार्षद और चंडीगढ़ पहुंचे। भाजपा की ओर से इन पार्षदों को तीन दिन तक मोरनी हिल्स की पहाड़ियों में भ्रमण कराया गया। लग्जरी बस के जरिए दर्शनीय स्थल दिखाए गए। शुक्रवार की सुबह यह सभी पार्षद ब्लू बर्ड पर्यटन केंद्र पहुंचे। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पार्षदों के साथ तीन बार मंत्रणा की। दोपहर डेढ़ बजे वित्तमंत्री की गाड़ी के साथ ही यह सभी पार्षद चुनाव हॉल तक पहुंचे।
विज्ञापन


ईवीएम से कराई गई वोटिंग
विधायक होने के तौर पर नारनौंद विधायक एवं वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, नलवा विधायक रणबीर गंगवा, बरवाला विधायक वेद नारंग, उकलाना विधायक अनूप धानक भी चुनाव मीटिंग में शामिल हुए। निर्वाचन अधिकारी डॉ. चंद्रशेेखर खरे ने मीटिंग में चुनाव कराने के लिए चेयरमैन पद के प्रत्याशियों से नामांकन मांगे। इसमें वार्ड 11 से पार्षद ब्रह्मदेव ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। चेयरमैन पद के लिए वार्ड 10 से पार्षद एकता मुकलान ने भी नामांकन किया। ईवीएम से वोटिंग कराई गई, जिसमें ब्रह्मदेव को 18 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटिंग के बाद बाहर आए इनेलो विधायक
चेयरमैन पद का चुनाव पूरा होते ही इनेलो के तीनों विधायक वेद नारंग, अनूप धानक, रणबीर गंगवा चुनाव हॉल छोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद वाइस चेयरमैन के लिए नामांकन मांगे गए। इसमें भाजपा प्रत्याशी के तौर पर वार्ड 12 से पार्षद मीना शर्मा पाबड़ा ने नामांकन भरा। उनके सामने वार्ड 18 प्रत्याशी ओमप्रकाश लितानी ने नामांकन भरा, जिसमें मीना शर्मा 19 वोट लेकर वाइस चेयरमैन बनीं। ओमप्रकाश लितानी को 11 वोट हासिल हुए।

ब्रह्मदेव के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले ने मीना को दिया वोट
भाजपा में चेयरमैन प्रत्याशी ब्रह्मदेव के खिलाफ क्रॉस वोट करने वाले को खोजा जा रहा है। आखिर किसने पार्टी के साथ धोखा किया। लगातार चार दिन तक पार्टी के साथ रहने के बावजूद धोखा दे दिया। पार्टी के पदाधिकारी अपने स्तर पर क्रॉस वोटिंग करने वाले को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। चेयरमैन के लिए क्रास वोटिंग करने वाले ने वाइस चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट दे दिया। भाजपा की ओर से एक क्रॉस वोट होने का अंदाजा शुक्रवार की सुबह ही हो गया था।

चार नाकों पर पहचान साबित करने के बाद इंट्री
जिला परिषद चेयरमैन का चुनाव बेहद सख्ती के बीच हुआ। चुनाव हॉल तक पहुंचने के लिए पार्षदों को चार नाकों पर पहचान देनी पड़ी। मधुबन पार्क के पास पुलिस नाका लगाया गया था। यहां से जिला परिषद सदस्यों, विधायकों व एमपी को ही इंट्री दी गई। इसके बाद एचएयू गेट के पास दूसरे नाके पर अपनी पहचान साबित करनी पड़ी। पंचायत भवन के मेन गेट पर पहचान देने वाले अंदर जा सके। चौथे पंचायत भवन के सभागार के मेन गेट पर फिर से अपना पहचान पत्र दिखाना पड़ा।

विधायकों के मोबाइल बाहर रखवाए
चुनावी हॉल के मेन गेट पर सभी विधायकों व पार्षदों के मोबाइल बाहर रखवा लिये गए। विधायक रणबीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक ने मोबाइल अंदर ले जाने की मांग पर विरोध भी किया। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने वहां चस्पा किए गए निर्देश दिखाए, जिसमें मोबाइल अंदर नहीं ले जाने की हिदायत थी। अंदर चुनाव स्टाफ के अलावा केवल 34 लोगों की इंट्री हुई, जिसमें चार विधायक तथा 30 पार्षद थे। सभी पार्षदों को पहचान पत्र जारी किए गए थे। इन पहचान पत्र को दिखाने के बाद ही इंट्री दी गई। बीडीपीओ रमेश कुमार पार्षदों की फोटो युक्त सूची से मिलान करने के बाद ही इंट्री करा रहे थे।


चेयरमैन-वाइस चेयरमैन में 11-12 की जीत
जिला परिषद चेयरमैन के लिए वार्ड 11 के पार्षद ब्रह्मदेव चेयरमैन बने। उनके खिलाफ 12 लोगों ने वोट किया। वाइस चेयरमैन वार्ड 12 की पार्षद मीना पाबड़ा बनीं। उनके खिलाफ 11 लोगों ने वोट डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed