फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Zila Parishad election, Zila Parishad election Hisar, BJP Won in ZIP Election, Hisar

अभिमन्यु ने मजबूत रणनीति से भेद लिया चक्रव्यूह

Sat, 16 Apr 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sat, 16 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Zila Parishad election, Zila Parishad election Hisar, BJP Won in ZIP Election, Hisar
जिला परिषद चुनाव - फोटो : bureau

हिसार। जिला परिषद चेयरमैन बनाने में अभिमन्यु ने आखिरकार चक्रव्यूह को भेद लिया। शुरू से लेकर आखिर तक वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मजबूत रणनीति कामयाब रही, जिसके दम पर भाजपा ने हिसार में पहली बार कमल खिलाते हुए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन दोनों पदों पर कब्जा किया।

विज्ञापन


निर्दलीय गुट के नाम पर विपक्ष की ओर से रचे गए चक्रव्यूह को भेदने के लिए अभिमन्यु की रणनीति कामयाब रही। जिला परिषद चेयरमैन के लिए वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भाजपा के चार पार्षद जीतकर आने के बावजूद चेयरमैन बनाना बड़ी चुनौती था। कैप्टन अभिमन्यु ने पार्षदों के साथ कई बार मीटिंग कर उन्हें प्रेरित किया। इस अभियान में उनके करीबी मनदीप मलिक, अजय सिंधु की भी खास भूमिका रही। मनदीप मलिक व अजय सिंधु सबसे पहले 16 पार्षदों को लेकर रोहतक पहुंचे थे। इसके बाद हिसार में जिला परिषद सदस्यों के साथ मुलाकात कराई गई। तीसरी बार 17 जिला परिषद सदस्य चेयरमैन चुनाव की तारीख के पहले दिन अभिमन्यु से मिलने दिल्ली पहुंचे थे।
विज्ञापन


चौथी बार 18 जिला पार्षदों का खेमा 21 मार्च को हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र देखने पहुंचा। 12 अप्रैल को जिला परिषद के 19 सदस्य कैप्टन के चंडीगढ़ आवास पर पहुंचे। यहां पार्षदों ने फैसला कैप्टन अभिमन्यु तथा पार्टी पर छोड़ दिया। इसके बाद पार्षदों को भ्रमण पर भेज दिया गया। मनदीप मलिक तथा अजय सिंधु लगातार तीन दिन तक पार्षदों के साथ रहे। किसी तरह का संशय न रहे इसके लिए वित्तमंत्री ने शुक्रवार दोपहर को ब्लू बर्ड में फिर से पार्षदों के साथ मंथन किया। अलग-अलग स्तर पर तीन बार मीटिंग की। सटीक रणनीति के चलते आखिरकार अभिमन्यु चक्रव्यूह को भेदने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीएस का जिताया पार्षद निर्दलीय गुट में रहा
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार के अलावा कई अन्य भाजपा नेता वार्ड 27 में कुलदीप यादव का प्रचार करने पहुंचे थे। कुलदीप यादव जीतकर पार्षद भी बन गए। कुलदीप यादव ने जीतने के बाद सीपीएस कमल गुप्ता व सुजीत के साथ फोटो भी खिंचवाई। चेयरमैन चुनाव के समय कुलदीप पाला बदलकर निर्दलीय गुट में जा मिले। महामंत्री अपने एक पार्षद को संभालने में ही नाकाम रहे।


पांच जीत पूरी, अब पांच की तैयारी
कैप्टन ने अपनी रणनीति के तहत हिसार सेकेंड ब्लॉक समिति, नारनौंद ब्लॉक समिति, आदमपुर ब्लॉक समिति, हांसी ब्लॉक समिति में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन पदों पर कमल खिलाए हैं। जिले में पहली बार ब्लॉक समितियों में भाजपा जीती है। अब बाकी पांच ब्लॉक समितियों में भाजपा को विजयी बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed