फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Zila Parishad, bdc Result declare

भाजपा-इनेलो ने जताया 14 का दावा, 17 ने बताया खुद को आजाद

Fri, 29 Jan 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Zila Parishad, bdc Result declare
जिला परिषद के चुनाव में आजाद प्रत्याशी सबसे बड़ी संख्या में जीते हैं। पहली बार जिला परिषद में खाता खोलने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अपना चेयरमैन का दावा किया है। इनेलो ने भी अपने सबसे अधिक समर्थित प्रत्याशी विजेता बताए हैं। 17 पार्षदों ने खुद को आजाद प्रत्याशी बताते हुए कहा कि वे किसी पार्टी से नहीं जुडे़ हैं। कुल 30 वार्ड वाली जिला परिषद में चेयरमैन बनाने के लिए 16 पार्षद चाहिए। ऐसे में दोनों पार्टियों की नजर आजाद प्रत्याशियों पर टिक गई हैं और रात-भर गुणा-भाग में जुटी रहीं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 30 में से 25 पार्षदों से बात की। जिसमें 17 ने खुद को निर्दलीय बताया। भाजपा के पांच पदाधिकारी चुनाव जीते हैं। जिला परिषद में भाजपा अपना चेयरमैन बना सकती है। इनेलो को संख्या बल के आधार पर वाइस चेयरमैन का पद मिल सकता है। पिछली बार जिला परिषद में कांग्रेस ने अपना चेयरमैन बनाया था। इनेलो ने वाइस चेयरमैन का पद लिया था। इस बार कांग्रेस को कोई भी पद मिलना संभव नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


जिला स्तर पर कांग्रेस का संगठन निष्क्रिय होने के चलते जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस की भूमिका नहीं दिखी। कांग्रेस की ओर से किसी तरह का दावा ही नहीं किया गया। किसी भी प्रत्याशी ने खुद को हजकां से जुड़ा नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का दावा
भाजपा समर्थित 14 प्रत्याशी जिला पार्षद बने हैं। इसके अलावा कुछ अन्य पार्षदों ने भी भाजपा से संपर्क किया है। जिला परिषद का चेयरमैन भाजपा का ही होगा। जल्द ही इसके लिए बैठक की जाएगी।
- सुजीत कुमार, जिला महामंत्री, भाजपा हिसार।

हमारी पार्टी के 14 से 15 प्रत्याशी जीत कर आए हैं। जल्द ही विजेता पार्षदों के साथ मीटिंग करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। जिला परिषद चेयरमैन को लेकर बाद में ही फैसला लिया जाएगा।
- राजेंद्र लितानी, जिला अध्यक्ष, इनेलो हिसार।

भाजपा की ओर से दी गई समर्थकों की सूची

वार्ड 4 से अरुणदत्त शर्मा, वार्ड 6 से कृष्ण सरसाना, वार्ड 27 से कुलदीप यादव उर्फ लाला, वार्ड 12 से मीना शर्मा, वार्ड 21 से सुदेश, वार्ड 11 से ब्रह्मदेव।


इन्होंने खुद को बताया आजाद
वार्ड नंबर 18 ओमप्रकाश, वार्ड नंबर 3 शारदा, वार्ड 15 से सुमित्रा, 13 राजबीर खेदड, वार्ड 14 ममता बाल्मीकि, वार्ड 17 बलजीत सिंह, वार्ड 20 अनीता, वार्ड 22 रूबी देवी, वार्ड 25 से रमेश, वार्ड 29 सरोज देवी, वार्ड 30 से पूनम, वार्ड 14 से पूनम, वार्ड 2 से राजेश, वार्ड नंबर 9 ओमप्रकाश, वार्ड 10 से एकता।

कांग्रेस - वार्ड नंबर 19 से कृष्ण सातरोड

इनेलो - वार्ड 5 से रामप्रसाद, वार्ड 16 मंजू गंगवा, वार्ड 28 जसबीर सिंह जस्सी पेटवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed