फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth should be determined to take the country on the new path of progress: Dr. Sunita

राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान, शान का प्रतीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth should be determined to take the country on the new path of progress: Dr. Sunita
सिवानी मंडी। शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष अभियान के दौरान गांव नलोई व खेड़ा में अलग-अलग कार्यक्रम हुए। इस दौरान पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के अलावा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सेठ मेघराज जिंदल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट व युवा जाग्रति क्लब नलोई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस यूनिट इंचार्ज डॉ. सुनीता जनावा ने कहा कि युवा देश को प्रगति के नए रास्ते पर ले जाने का संकल्प लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र भिवानी के जिला समन्वयक रोहित यादव ने की। युवा जागृति क्लब अध्यक्ष मनोज जांगड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जलघर एवं श्री श्याम गोशाला में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सिवानी खंड के गांव खेड़ा स्थित आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बच्चों को जागरूक किया गया। बीईओ राजपाल सांगवान ने बच्चों को तिरंगा झंडा फहराने के नियम की जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा से सुशीला ने प्रथम, 11वीं से पारूल ने द्वितीय और सातवीं से संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र प्रशांत व प्रवक्ता विक्रम सिंह ने देशभक्ति से ओतप्रोत रागनी प्रस्तुत की। बीईओ ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विक्रम, निशा, अंजू, मुकेश कुमारी, सतीश, डॉ. मनमोहन, प्रमिला, अनिल सहित आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed