{"_id":"663d2eef44d0cff27e007f5a","slug":"youth-red-cross-unit-will-be-formed-in-gju-hisar-news-c-21-hsr1020-377996-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में होगा यूथ रेडक्रॉस इकाई का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में होगा यूथ रेडक्रॉस इकाई का गठन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में वीरवार को रेडक्रॉस दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय रेडक्रॉस की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक की गई। बैठक में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में यूथ रेडक्रॉस इकाई का गठन करना, रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ावा देना, प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम करना, पर्यावरण पर काम करना, रक्तदान, सड़क सुरक्षा, फायर सेफ्टी एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष कार्यक्रम आदि करने के फैसले लिए गए।
इससे पहले कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि करुणा और सेवा दोनों श्रेष्ठ श्रेणी के भाव हैं। जिसमें दया एवं समर्पण समाहित है। यह सब कुछ रेडक्रॉस में सिखाया एवं पढ़ाया जाता है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई विश्वविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित ''''''''कीपिंग ह्यूमिनिटी अलाइव'''''''' विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। सेमिनार की अध्यक्षता कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महावीर प्रसाद और क्षेत्रीय समन्वयक सुरेंद्र श्योराण ने सेमिनार की रूपरेखा तैयार की।
इस अवसर पर तकनीकी सलाहकार प्रो. संदीप राणा, डीएसडब्ल्यू प्रो. योगेश छाबा, डीओसी प्रो. संजीव कुमार, प्रो. हिमानी शर्मा, प्राध्यापक डॉ. अंजु गुप्ता, प्राचार्य कमलेश दूहन, प्राचार्य दीपमाला और प्राचार्य पवित्र मोहन, डीटीओ विनोद कुमारी आदि सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अस्तित्व पर प्रकाश डाला। कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस द्वारा जनकल्याण के लिए उठाए गए कार्यों के मद्देनजर ही रेडक्रॉस को कई बार नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया है। वक्ता प्रो संदीप राणा ने विश्व रेडक्रॉस दिवस 2024 थीम पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महावीर प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय में रेडक्रॉस की सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।