फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   youth murder in bas badshahpur

पुरानी रंजिश व पैसों के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 16 Sep 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
youth murder in bas badshahpur
मृतक अमन की फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
नारनौंद (हिसार)। बास बादशाहपुर में बुधवार दोपहर 24 वर्षीय युवक अमन की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश व पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डीएसपी भगत राम भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जल्द आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन

बास बादशाहपुर निवासी मृतक के भाई अक्षय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार दोपहर वह और उसका बड़ा भाई 24 वर्षीय अमन खेत से चारा लेकर आए थे, जब वह अपने घर के सामने पहुंचे उसी समय गुरदीप उर्फ गब्बू, दीपक, मनजीत, भगत व रामभज हथियार लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने उसके ऊपर फायर किया, लेकिन गोली सिर पर रखे ज्वार के गट्ठे में लगी। गोली की आवाज सुनते ही वह अंदर भाग गया और पीछे मुड़कर देखा तो गुरदीप उर्फ गब्बू व उसके साथियों ने अमन पर फायर कर दिए। एक गोली उसके भाई को लगी, जो कि पेट को चीरती हुई आरपार निकल गई और उसका भाई लहूलुहान होकर भागते हुए उनके घर के सामने आकर गिर गया। उसके चाचा रणबीर ने गोली की आवाज सुनकर आवाज लगाई तो आरोपी वहां से फरार हो गए। अमन को घायल अवस्था में हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गुरदीप उर्फ गब्बू व भगत से उन्होंने 30 लाख रुपये लेने हैं। 15 सितंबर को वह और उसका भाई अमन गब्बू के घर पैसे मांगने गए, लेकिन उन्होंने धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते अमन की हत्या की गई है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 307, 302 और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा
प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मौके से कोई खोल व हथियार बरामद नहीं हुआ है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- विजय कुमार, थाना प्रभारी बास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed