{"_id":"6277f704ad403f787216c6d8","slug":"youth-made-toll-free-at-four-places-in-hisar-to-demand-army-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: सेना भर्ती के लिए जिले में चार जगहों पर कराया टोल फ्री, युवा बोले- दो साल से नहीं हुई सेना भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: सेना भर्ती के लिए जिले में चार जगहों पर कराया टोल फ्री, युवा बोले- दो साल से नहीं हुई सेना भर्ती
Sun, 08 May 2022 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/ हांसी/ सिवानी मंडी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/ हांसी/ सिवानी मंडी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 10:29 PM IST
सार
युवाओं ने कहा कि दो साल से सेना भर्ती नहीं हुई है। युवाओं में फौजी बनने का सपना टूटने से केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश भड़का। युवाओं के समर्थन में किसान और सेवानिवृत्त सैनिक भी आए।
विज्ञापन
हिसार में प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल से नहीं हो रही सेना भर्ती के विरोध में जिले के हजारों युवा रविवार को सड़कों पर उतर आए। युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जिले के चारों टोल नाकों को फ्री कराया। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 11 बजे बिना टोल टैक्स दिए वाहनों का आवागमन हुुआ। वहीं, रामायण टोल प्लाजा पर एकत्र हुए युवाओं ने टोल से लेकर हांसी लघुसचिवालय तक वाहनों पर सवाल होकर रैली भी निकाली।
विज्ञापन
रविवार को सुबह नौ बजे प्रदर्शनकारियों ने रामायण-मय्यड़ टोल प्लाजा, बाडोपट्टी टोल टैक्स, चौधरीवास टोल और लाधंड़ी टोल को फ्री करा दिया। संयुक्त किसान मोर्चा और सेवानिवृत्त सैनिकों ने भी युवाओं का समर्थन किया। रामायण टोल प्लाजा पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मनोज राठी, किसान नेता कुलदीप खरड़, दशरथ मलिक, विकास सिसर सहित अन्य किसान नेता व सैकड़ों युवा मौजूद रहे। प्रदर्शनकारी युवाओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द नई सेना भर्ती निकाली जाए व पुरानी सेना भर्ती की बीच में रुकी हुई प्रक्रिया को पूरा किया जाए। बाडोपट्टी टोल पर युवाओं व किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम बरवाला को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ये बोले किसान नेता
संयुक्त किसान मोर्चा बाडो पट्टी टोल कमेटी के प्रधान सरदानंद राजली ने कहा की हम बेरोजगार युवाओं की सभी मांगों का समर्थन करते हैं। फसल बचाने की लड़ाई किसान आंदोलन ने लड़ी और जीती अब नस्ल बचाने की लड़ाई के लिए हम सबको एकजुटता से लड़ना होगा। आत्महत्या कोई हल नहीं है। संघर्ष से ही समस्याओं का समाधान निकलेगा। इस दौरान किसान नेता नरेश भ्याण, धोला जेवरा, रोहतास राजली, विजेंद्र सरपंच, बलवान सुंडा, धर्मपाल बागड़ी, सोहनलाल खेदड़, शमशेर खेदड़, ईश्वर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बोडोपट्टी टोल पर दो घंटे किया प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा व बेरोजगार युवाओं ने बाडोपट्टी टोल पर सेना की भर्ती को खुलवाने के लिए दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक बाडोपट्टी टोल फ्री करवाया। युवा नेता राहुल खेदड़ ने बताया की सेना की भर्ती खुलवाने के लिए भारत बंद है। राहुल ने कहा कि हमारी केवल तीन मांगें है पहली सेना की भर्ती तुरंत करवाई जाए, दूसरी सरकार की वजह से ओवरएज हुए नौजवानों को सेना नौकरियों में तीन वर्ष की छूट दी जाए व तीसरी मांग है तालु गांव के युवा पवन ने बेरोजगारी की वजह से आत्महत्या कर ली थी उसे न्याय मिले।
तालु गांव के पवन को दी श्रद्धांजलि
रामायण टोल प्लाजा व बाडोपट्टी टोल पर तालु गांव के पवन को श्रद्धांजलि दी गई। ज्ञात है कि तालु गांव का युवा पवन आर्मी में भर्ती होना चाहता था, परंतु पिछले कई वर्षों से आर्मी की भर्ती नहीं हुई व पवन ओवरऐज हो गया। पवन का सेना में भर्ती होने का सपना टूट गया। हताश हुए पवन ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने पवन के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
चौधरीवास टोल पर सरकार के खिलाफ गरजे युवा
सिवानी मंडी। हिसार राजगढ़ रोड स्थित चौधरीवास टोल प्लाजा पर भी बेरोजगार युवाओं ने सेना भर्ती न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा चौधरीवास टोल हिसार संयुक्त किसान मोर्चा व किसान संगठनों ने बेरोजगार युवाओं का समर्थन किया। किसान नेता सोमवीर सिंह ने बताया की सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। इस मौके पर किसान नेता दिलबाग हुड्डा, अजय नंबरदार, कुलदीप बुड़ाक, मुकेश घनघस, राजीव मलिक, युवा नेता अमित मोर, राजेश कोच, संदीप आदि मौजूद रहे।
युवाओं के भविष्य से हो रहा है खिलवाड़
युवाओं के प्रदर्शन में इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने भी समर्थन दिया। राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन चरण सिंह मलिक व उनकी टीम ने रामायण टोल प्लाजा पर युवाओं को संबोधित किया। कैप्टन चरण सिंह ने बताया कि वह सरकार को कई बार ध्यान में दिला चुके है कि युवाओं का भविष्य खतरे में है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को सहन नहीं किया जाएगा।