फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth kidnapped in broad daylight in a transaction of 30 lakhs

30 लाख के लेनदेन में युवक का दिनदहाड़े अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth kidnapped in broad daylight in a transaction of 30 lakhs
हिसार। शहर के लजीज होटल के पास बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन युवकों ने फतेहाबाद के जल्लौपुर निवासी रमनदीप का अपहरण कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में करीब 30 लाख रुपये का लेन-देन है। पुलिस ने रमनदीप के पिता दलबीर की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 365/34 के तहत केस दर्ज किया गया। रमनदीप फर्नीचर का काम करता है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब साढ़े 12 बजे एक कार टैक्सी स्टैंड के पास लजीज होटल के सामने वाली सड़क पर स्पीड से आई। उस कार के पीछे तीन युवक हाथ में लोहे की रॉड लिए भाग रहे थे। इसी बीच उनमें से एक युवक ने रॉड से कार का सामने वाला शीशा तोड़ दिया। इसके बाद चालक ने कार रोक दी। उसी दौरान कार में पीछे की सीट पर बैठा एक अन्य युवक लाल रंग के एक बैग को लेकर फरार हो गया। कार चालक को तीनों युवक पीटने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने छुड़वाने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि 30 लाख रुपये का लेनदेन है। फिर तीनों युवक उसे पीटते हुए पैदल ही वहां से ले गए और कार वहीं खड़ी रह गई।
विज्ञापन

कागजात से हुई पहचान
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार में से मिले कागजात को खंगाला। इस दौरान पता चला कि यह कार जल्लौपुर निवासी रमनदीप की है। कार में से गाड़ी के कागजात के अलावा एक लाख रुपये का चेक भी मिला है, जो किसी बलविंदर ने रमनदीप के नाम बनाया हुआ है। पुलिस ने वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमनदीप का नंबर बंद तो रिश्तेदार से किया संपर्क
पुलिस ने गाड़ी में मिले कागजात पर लिखे रमनदीप के नंबर पर संपर्क किया, जो बंद मिला। इस पर एक अन्य नंबर पर संपर्क किया। सूचना पाकर रमनदीप के पिता दलबीर पीएलए चौकी पहुंचे। उनकी शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 365/34 के तहत केस दर्ज किया गया। रमनदीप फर्नीचर का काम करता है। वह टोहाना के ललौदा गांव स्थित अपनी बहन के घर से बुधवार सुबह कार लेकर हिसार के लिए निकला था। उधर डीएसपी राजबीर सैनी ने भी मौका मुआयना कर टीम गठित की।
पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रमनदीप के मोबाइल की लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। उसके साथ कार सवार युवक के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। - इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह, पीएलए चौकी प्रभारी, हिसार

3.30 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री नहीं करवाने का आरोप
हिसार। लुदास निवासी संतलाल ने लुदास निवासी पृथ्वी सिंह पर जान से मारने की धमकी देने, जातिसूचक शब्द कहने और प्लॉट बेचकर उसकी रजिस्ट्री न करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि पृथ्वी सिंह ने उसे लुदास में एक प्लॉट बेचा था। इसके लिए 3.30 लाख रुपये में सौदा हुआ था। उसने एक लाख रुपये आरोपी को दे दिए। आरोप है कि उसके बाद पृथ्वी ने रजिस्ट्री नहीं करवाई और प्लॉट की मार्केट वेल्यू बढ़ने के कारण टाल-मटौल करने लगा। 11 अगस्त 2021 की शाम करीब 7:30 बजे गांव में पंचायत के दौरान पृथ्वी सिंह ने रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया, उसे धमकी दी कि पुलिस में शिकायत या कोर्ट में कोई मुकदमा दायर किया तो जान से मार देगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed