फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth kidnapped, beaten up for not receiving call

कॉल रिसीव न करने पर युवक का अपहरण, मारपीट की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth kidnapped, beaten up for not receiving call
हिसार। फोन कॉल रिसीव न करने पर युवक का अपहरण कर उससे मारपीट की गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। गांव रावलवास कलां निवासी सोहनलाल ने आजाद नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में उसने बताया कि रावलवास कलां-पनिहार चक सड़क पर उसकी बाला जी भट्टा नाम से किराना की दुकान है। डेढ़ वर्ष पहले उसका धीरणवास निवासी संदीप से रुपयों का लेन देन चल रहा था। 10 दिसंबर सुबह संदीप ने उसे कॉल की, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। दोपहर करीब एक बजे गाड़ी में सवार होकर संदीप अपने पांच साथियों सहित वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसका अपहरण कर वहां से गाड़ी भगा ली। संदीप ने उसकी कनपटी पर देसी कट्टा तान दिया। आरोपी उसे एक मुर्गी फार्म में ले गए और बंधक बनाकर एक घंटे तक मारपीट की। बाद में उसे दुकान पर वापस छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed