फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth Festival in Hisar

यूटीडी ने जीती यूथ फेस्टिवल की ओवर आल ट्रॉफी

Thu, 05 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Thu, 05 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth Festival in Hisar

गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में चल रहा पांचवां यूथ फेस्टिवल बुधवार शाम को संपन्न हुआ। जिसमें जीजेयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) ओवर आल चैंपियन बना जबकि ओम इंस्टीट्यूट को रनर-अप चुना गया।

विज्ञापन


विजेताओं को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कैप्टन ने डिबेट में नेशनल वीनर रहे मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट की छात्रा ज्योति सांगवान व छात्र नीरज झा को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


फेस्टिवल को तीन दिवसीय करने की सिफारिश
वित्तमंत्री ने मंच से जब तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल में पहुंचने पर खुशी जताई तो युवाओं ने चिल्लाते हुए उन्हें बताया कि फेस्टिवल दो दिन का है। इस पर कैप्टन ने वीसी टंकेश्वर कुमार से सिफारिश की कि फेस्टिवल को अगली बार तीन दिन का कर देना, अगर बजट ज्यादा हो तो बिल उनके पास भेज देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन पीआरओ से बोले, कितना झूठ बोलोगे   
मंच संचालन कर रहे पीआरओ बिजेंद्र दहिया ने रजिस्ट्रार व वीसी के भाषण के बाद जब संबोधन के लिए कैप्टन अभिमन्यु को बुलाया तो वो उनकी शान में कसीदे पढ़ने लगे। इसी बीच कैप्टन मंच पर पहुंच गए और पीआरओ को उन्होंने पकड़कर माइक पर से हटाते हुए बोलना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि दहिया साहब कितना झूठ बोलोगे और ज्यादा झूठ बोलो, इससे पहले मैं आ गया। इसके बाद भी पीआरओ ने माइक से बोलना चाहा, लेकिन कैप्टन ने उन्हें मना कर दिया। इस मौके पर वीसी टंकेश्वर कुमार, रजिस्ट्रार एमएस तुरान, डीएसडब्ल्यू कुलदीप बंसल, निदेशक अजीत सिंह, कलाकार डॉ. रामफल चहल, अर्चना सुहासिनी सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

ये रहे मुकाबलों के परिणाम
वन एक्ट प्ले में शुभम बेस्ट एक्टर व पंशील बेस्ट एक्ट्रेस, हरियाणवी स्किट में प्रदीप बेस्ट एक्टर व सुमन बेस्ट एक्ट्रेस, म्यूजिक व लिटरेरी में यूटीडी ने प्रथम व ओआईटीएम ने द्वितीय, डांस में यूटीडी प्रथम तथा ओम इंस्टीच्यूट एवं चौधरी देवीलाल स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग पन्नीवाला मोटा द्वितीय रहे।

थिएटर में यूटीडी प्रथम व पीपीआईएमटी द्वितीय, फाइन आर्ट में ओम इंस्टीच्यूट प्रथम व यूटीडी द्वितीय रहे। क्लासिकल वोकल सोलो में यूटीडी पहले, लाइट वोकल इंडियन में शाह सतनाम जी सिरसा पहले व यूटीडी दूसरे, ग्रुप सांग सामान्य में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे, फॉक सांग सामान्य में शाह सतनाम जी सिरसा पहले व यूटीडी दूसरे, फॉक सांग हरियाणवी सोलो में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे, फॉक इन्स्टूमेंटल हरियाणवी सोलो में ओआईटीएम पहले व यूटीडी दूसरे स्थान पर रहा।

ग्रुप सांग हरियाणवी में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे, वेस्टर्न वोकल सोलो में यूटीडी पहले व जेसीडी दूसरे, वेस्टर्न इन्स्ट्रूमेंटल सोलो में जेसीडी सिरसा पहले व यूटीडी दूसरे, ग्रुप सांग वेस्टर्न में यूटीडी पहले तथा ओआईटीएम दूसरे, पॉप सांग हरियाणवी में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे स्थान पर रहा।

हरियाणवी गजल में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे, क्लासिकल डांस में यूटीडी पहले, ग्रुप डांस सामान्य में पीपीआईएमटी पहले व यूटीडी दूसरे, ग्रुप डांस हरियाणवी में सीडीएलएसआईईटी सिरसा पहले व यूटीडी दूसरे, सोलो डांस हरियाणवी पुरुष में सीडीएलएसआईटी सिरसा पहले व यूटीडी दूसरे, सोलो डांस हरियाणवी महिला में ओआईटीएम पहले व जेसीडी सिरसा दूसरे, कोरियोग्राफी में ओआईटीएम पहले व यूटीडी दूसरे, वन एक्ट प्ले में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे, स्किट हरियाणवी में यूटीडी पहले व एमआईटीएम दूसरे स्थान पर रहा।


माइम में यूटीडी पहले व पीपीआईएमटी दूसरे, मिमिक्री में पीपीआईएमटी पहले व यूटीडी दूसरे, सिम्पोजियम में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे, वाद विवाद में यूटीडी पहले व पीपीआईएमटी दूसरे, संस्कृत डेक्लेमेशन में यूटीडी पहले व सीडीएलएसआईईटी दूसरे, हिंदी कविता में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे, उर्दू कविता में यूटीडी पहले, अंग्रेजी कविता में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरेस्थान पर रहा।

हरियाणवी कविता में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे, पंजाबी कविता में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे, क्विज में पीपीआईएमटी पहले व यूटीडी दूसरे, ऑन दा स्पॉट पेंटिंग में ओआईटीएम पहले व सीडीएलएसआईईटी दूसरे, कोलाज प्रतियोगिता में ओआईटीएम पहले व जेसीडी सिरसा दूसरे, पोस्टर मेकिंग में सीडीएलएसआईईटी सिरसा पहले व ओआईटीएम दूसरे, क्ले मॉडलिंग में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे, कार्टूनिंग में यूटीडी पहले व पीपीआईएमटी दूसरे तथा रंगोली में यूटीडी पहले व ओआईटीएम दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed