फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   youth dies due to falling elevator

हादसाः तीसरी मंजिल से नीचे दवा लेने जा रहा था युवक, लिफ्ट गिरने से चली गई जान

Sun, 08 Sep 2019 10:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
youth dies due to falling elevator
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में लिफ्ट गिरने से 20 वर्षीय प्रवीण की मौत हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। उधर, मृतक के परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे का मेडिकल कॉलेज स्टाफ जिम्मेदार है। परिवार की ओर से मेडिकल कॉलेज मे एक व्यक्ति को नौकरी और 20 लाख रुपये की मांग की गई है। मौके पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. गोपाल सिंगल, सीएमओ राजीव चौहान, तहसीलदार नवीन कुमार, अग्रोहा थाना प्रभारी रुपेश चौधरी, डीएसपी अखिलेश कुमार, एमएस नजीर अहमद पंडित ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


आखिरकार कॉलेज प्रशासन मृतक के परिवार से दो लोगों को नौकरी देने पर सहमत हो गया। उधर, पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में मीरपुर निवासी विक्की ने बताया कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उनका मामा भेरिया निवासी कृष्ण को 30 अगस्त को सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार करीब दोपहर साढ़े 12 बजे वह और उसके मामा का लड़का प्रवीण तीसरी मंजिल सर्जरी वार्ड से नीचे दवा लेने के लिए जा रहे थे तो प्रवीण ने कहा कि लिफ्ट से चलेंगे। प्रवीण ने दरवाजा खोलने के लिए बटन दबाया तो दरवाजा खुल गया और वह अंदर चला गया और एकदम नीचे गिर गया। उसने शोर मचाया तो काफी लोग एकत्रित हो गए। उस समय लिफ्ट का दरवाजा बंद हो चुका था। लोग चिल्लाने लगे।

मामले की सूचना मेडिकल प्रशासन को दी गई तो इलेक्ट्रीशियन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। और लिफ्ट के तल पर जाकर प्रवीण को बेहोशी की हालत में लिफ्ट से बाहर निकाला। बाहर निकालने पर चिकित्सकों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मृतक के बुआ के लड़के मीरपुर निवासी के बयान दर्ज किए। हादसे के लिए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज को जिम्मेदार ठहराया और रोष प्रदर्शन किया।

पिता काफी समय से है बीमार
वहीं मृतक के पिता कृष्ण कुमार काफी दिनों से बीमार है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। वहीं मेडिकल कॉलेज में दो लिफ्ट हैं। इनमें से मरीजों वाली लिफ्ट काफी समय से खराब पड़ी है। उधर, जिस लिफ्ट में यह हादसा हुआ, उसकी सर्विस भी तीन सितंबर को ही करवाई गई थी। शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है, जिसका पोस्टमाटर्म रविवार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed