{"_id":"76dec9087c71504148de97650a185f0e","slug":"younger-boy-snatched-atm-card-of-fauji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये निकालने आए फौजी का डेबिट कार्ड लेकर भागा युवक, साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये निकालने आए फौजी का डेबिट कार्ड लेकर भागा युवक, साथी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रोहा में पीएनबी के एटीएम में रुपये निकालने पहुंचे एक रिटायर्ड फौजी का ठगी करने वाला गिरोह डेबिट कार्ड छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन
गिरोह में शामिल एक युवक को हालांकि रिटायर्ड फौजी ने दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साथी युवक की जेब से करीब आधा दर्जन से अधिक अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड मिले हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी कुलेरी निवासी जयसिंह पीएनबी के एटीएम में रुपये निकालने के लिए गया था। वहां मौके पर पहले से ही दो से तीन युवक खड़े थे। फौजी ने एटीएम में कार्ड डालकर जैसे ही रुपये निकाले तो मशीन से कार्ड बाहर निकालते ही एक युवक भाग गया।
विज्ञापन
उसके साथी भी मौके से भागने लगा। इनमें से एक युवक को जयसिंह ने कुछ ही दूरी पर भागते हुए दबोच लिया। मामले की सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से करीब 7 डेबिट कार्ड और निकले।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम लाला उर्फ राजेश बताया है। उसने बताया कि वह मूल रूप से कैथल का रहने वाला है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही थी। अग्रोहा थाना इंचार्ज मुकेेश कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
जवानों के डेबिट कार्ड क्लोन बनाकर हो चुकी हैं वारदात
हिसार कैंट स्थित सेना के 30 से अधिक जवानों के साथ डेबिट कार्ड क्लोन बनाकर एटीएम से लाखों रुपये निकाले जाने का मामला हाल ही में आया था। पुलिस हालांकि अभी तक इस मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। अग्रोहा में जिस युवक को पुलिस ने पकड़ा है, उससे सेना के जवानों से संबंधित मामले के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।