फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man fell on the road in collision between two bikes, crushed by truck

Hisar News: दो बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर गिरा युवक, ट्रक ने कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Young man fell on the road in collision between two bikes, crushed by truck
हिसार। बरवाला के पास बुधवार रात दो बाइक की भिड़ंत होने से एक बाइक के पीछे बैठा फतेहाबाद के ललौदा निवासी विशाल सड़क के बीच जा गिरा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, घायल युवक का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। विशाल की दिसंबर माह में शादी होनी थी। बरवाला पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद निवासी ललौदा निवासी विशाल पेंटर का काम करता था। बुधवार को वह अपने साथी छिंदु के साथ बाइक पर सवार होकर हांसी काम से गया था। शाम 7 बजे दोनों बाइक पर गांव जा रहे थे। बरवाला के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिस कारण बाइक के पीछे बैठा विशाल सड़क के बीच में जा गिरा और ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में घायल छिंदु का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। विशाल के परिजनों ने बताया कि घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। हादसे ने खुशियों को मातम में बदल गया। विशाल की हिसार की रहने वाली युवती से शादी होनी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed