{"_id":"68c7fc1be0bd0bc2ba02cf6a","slug":"young-man-attacked-his-aunt-in-narnaund-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: भतीजे ने अपनी ताई पर किया हमला, घर में घुसकर चुन्नी से गला दबाने का प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: भतीजे ने अपनी ताई पर किया हमला, घर में घुसकर चुन्नी से गला दबाने का प्रयास, केस दर्ज
Mon, 15 Sep 2025 05:14 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 15 Sep 2025 05:14 PM IST
सार
भतीजे ने घर में घुसकर अपनी ताई को जान से मारने का प्रयास किया। इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस को दी है। महिला ने भतीजे पर चुन्नी से गला दबाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव माजरा प्याऊ में अकेली रह रही महिला 55 साल की महिला ने अपने भतीजे पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता केला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पति का निधन करीब 20 साल पहले हो गया था और उनकी कोई संतान नहीं है।
वह गांव में अकेली रहती हैं। महिला के मुताबिक उसके देवर रामफल का बेटा राजेश जबरन दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस आया और चुन्नी से गला दबाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने डंडे से सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को सरकारी अस्पताल हांसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हिसार रेफर किया।
बाद में महिला को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना नारनौंद पुलिस ने माजरा प्याऊ निवासी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।