फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   You will be able to apply for admission in ITI from July 1

आईटीआई में दाखिले के लिए 1 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन

Sun, 27 Jun 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
You will be able to apply for admission in ITI from July 1
हिसार। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 1 जुलाई से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त तक चलेगी। 10वीं पास विद्यार्थी आईटीआई संस्थानों में चल रहे कौशल विकास के कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

तोशाम रोड स्थित राजकीय औद्योगिक संस्थान की प्राचार्या प्रेम किरण ने बताया कि संस्थानों में 1 सितंबर से शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा, जो कोविड की स्थिति के अनुसार ऑनलाइन मोड में ही शुरू किया जाएगा। इसके बाद 1 अक्तूबर से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। बता दें कि जिले में 13 सरकारी समेत करीब 40 आईटीआई संस्थान हैं। तोशाम रोड स्थित शहर का आईटीआई संस्थान जिले का सबसे पुराना संस्थान है, जहां 1300 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

13 सरकारी आईटीआई में हैं 5500 सीटें
जिले में कुल 40 आईटीआई संस्थान हैं, जिनमें लगभग 10 हजार सीटें हैं। 5500 सीटें जिले के 13 राजकीय आईटीआई संस्थानों की हैं। इस संस्थानों में विद्यार्थी एनसीवीटी और एससीवीटी द्वारा संचालित विभिन्न ट्रेड में दाखिले ले सकेंगे। हिसार शहर में दो आईटीआई संस्थान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1959 में हुई थी आईटीआई हिसार की स्थापना
तोशाम रोड स्थित आईटीआई की स्थापना 1959 से भी पहले कैंप क्षेत्र में हुई थी, जिसे 1968 में शहर से बाहर तोशाम रोड पर स्थानांतरित कर दिया गया था। करीब 20 एकड़ के कैंपस वाले इस संस्थान को 2013 में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ आईटीआई का अवॉर्ड मिला था। संस्थान में करीब 1300 विद्यार्थी और 60 इंस्ट्रक्टर हैं। कॉलेज में प्रदेश के किसी भी संस्थान की अपेक्षा सबसे अधिक 30 ट्रेड हैं, जिनमें दाखिले के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है।

दाखिले के लिए विद्यार्थी एक जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के दौरान आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और फैमिली आईडी अनिवार्य है। हमारे संस्थान में 30 ट्रेड हैं, जिनमें करीब 1100 सीटें हैं। विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार किसी भी कौशल विकास पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।
- प्रेम किरण, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed