{"_id":"6a0606766b8f9562190ee3e1","slug":"yellow-alert-issued-for-heatwave-in-haryana-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा: लू को लेकर यलो अलर्ट, यह शहर रहा सबसे अधिक गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा: लू को लेकर यलो अलर्ट, यह शहर रहा सबसे अधिक गर्म
Thu, 14 May 2026 10:59 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 14 May 2026 10:59 PM IST
सार
हरियाणा में फिर से गर्मी अपने तल्ख तेवर दिखाएगी। मौसम विभाग ने लू को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा में लू को लेकर यलो अलर्ट
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में एक बार फिर पारा चढ़ गया है। सिरसा में वीरवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया जो राज्य में सर्वाधिक रहा। मौमस विभाग ने 16 मई से लू के आसार को देखते हुए राज्य में 20 मई तक यलो अलर्ट दर्ज किया गया है। हालांकि 15 मई को एक दो जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
राज्य के हर सिविल अस्पताल में 18 मई तक एक समर्पित कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लू और सूखे की स्थितियों के कारण उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर समन्वय व निगरानी बनाया जा सके।
हरियाणा सरकार ने यह कदम केंद्र के निर्देश पर उठाया है। पिछले महीने केंद्र सरकार ने हरियाणा समेत सभी राज्यों को निर्देश दिया था कि लू से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाएं और हीट स्ट्रोक की रोकथाम के लिए अस्पतालों में अलग से बेड की व्यवस्था और दवाओं का इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के दौरान हीट स्ट्रोक, डायरिया, दस्त व अन्य बीमारियों के केस आने लगते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में निर्देश दिया गया है कि निरंतर रिपोर्टिंग और समन्वय के लिए अलग कमरे, इंटरनेट कनेक्टिविटी, टेलीफोन, स्कैनर, फोटोकॉपी मशीन और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे बुनियादी ढांचे उपलब्ध हों। इसके साथ ही लू के दौरान आवश्यक दवाएं, ओआरएस, आपातकालीन चिकित्सा टीमों, एंबुलेंस, रोग निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की उपलब्धता के संबंध में पर्याप्त तैयारी सुनिश्चित की जाए।