{"_id":"61b8ed456bcb904cc741db84","slug":"wrong-deed-again-from-the-victim-who-came-to-testify-in-the-rape-case-hisar-news-hsr619414416","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामले में गवाही देने आई पीड़िता से फिर किया गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म मामले में गवाही देने आई पीड़िता से फिर किया गलत काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित महिला से गांव के ही आरोपी युवक ने बंधक बनाकर फिर से दुष्कर्म किया। पीड़िता पिछले केस में गवाही के लिए आई थी, जहां रास्ते में आरोपी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अपनी बुआ के घर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां पर आरोपी ने उसे कई दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई। मामले की शिकायत पीड़िता ने आजाद नगर थाने में दी है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने मई 2019 में उससे दुष्कर्म किया था। उस दौरान जून 2019 को आरोपी के खिलाफ आजाद नगर थाने में केस दर्ज कराया था। उस मामले में 15 फरवरी को अदालत में गवाही थी। पीड़िता ने बताया कि इस बीच 14 फरवरी को वह अपने मायके जा रही थी। उस दौरान हिसार बस अड्डे पर उसे आरोपी युवक मिला। आरोपी उससे बात करने लगा, थोड़ी देेर में उसने रूमाल से उसे कुछ सुंघा दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपनी बुआ के घर ले गया। जहां करीब 20 दिन बंधक बनाए रखा और उससे दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झूठा झांसा देकर अपने पक्ष में कोर्ट में गवाही दिलवा दी। इसके बाद आरोपी व उसके परिजनों ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मामले की शिकायत करने मंगाली चौकी गई, लेकिन सरपंच के प्रभाव में उसकी सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद आजाद नगर थाने में उसने केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।