{"_id":"dad0e9179d9d6c553fcdda29a644a4f5","slug":"world-cadet-kushti-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामसुख के अनिल ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामसुख के अनिल ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
अग्रोहा के गांव श्यामसुख के रहने वाले अनिल गोदारा ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। अनिल यह पदक 50 किलो भारवर्ग में जीता है।
फाइनल मुकाबले में अनिल ने अपने विरोधी खिलाड़ी को 10-6 के अंतर से मात देकर यह मुकाबला जीता। अनिल इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुका है। अनिल ने गांव के पूर्णगिरी कुश्ती अखाड़े से कुश्ती खेलना शुरू किया।
उसे शुरुआती दांव पेंच पहलवान संदीप टीटू ने सिखाए। वर्तमान में अनिल दिल्ली में रहकर कुश्ती की ट्रेनिंग ले रहा है। अनिल उसी अखाड़े में ट्रेनिंग ले रहा है, जहां अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर व सुशील ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल के पिता जिले सिंह गोदारा एक किसान और मां रोशनी देवी एक गृहिणी है। उनका कहना है कि उन्हें मालूम था कि उनका बेटा पदक जीतकर देश का नाम रोशन जरूर करेगा। उधर, इस खबर से गांव में खुशी का माहौल है। हर कोई अनिल के परिजनों को बधाई दे रहा है।