{"_id":"67bf5c7eb1857cb7c4091dd4","slug":"world-boxing-champion-sweety-burras-mother-said-deepak-used-to-beat-her-daughter-mercilesslywants-to-grab-the-property-hisar-news-c-21-hsr1020-574825-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विश्व बॉक्सिंग चैंपियन स्वीटी बूरा की मां बोलीं-बेटी को बेरहमी से पीटता था दीपक....संपत्ति हड़पना चाहता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विश्व बॉक्सिंग चैंपियन स्वीटी बूरा की मां बोलीं-बेटी को बेरहमी से पीटता था दीपक....संपत्ति हड़पना चाहता है
विज्ञापन
कुछ दिन पहले स्वीटी बूरा एसपी कार्यालय पहुंची थीं। फाइल फोटो
हिसार। विश्व बॉक्सिंग चैंपियन स्वीटी बूरा और उनके पति दीपक हुड्डा के रिश्तों में खटास आ गई है। स्वीटी का मां सुरेश का आरोप है कि दामाद दीपक हुड्डा उनकी बेटी को बेरहमी से पीटता था। दामाद बेटी की प्रॉपर्टी को हड़पना चाहता है। वहीं, स्वीटी बूरा का आरोप है उनका पति दीपक हुड्डा उन्हें कमरे में बंद कर प्रताड़ित करता था। पति ने इतने सितम किए कि मैं अब थोड़ी सी आवाज सुनकर भी डर जाती हूं। इस मामले में महिला थाने में दीपक और उनकी बहन पूनम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विश्व बॉक्सिंग चैंपियन स्वीटी बूरा की मां सुरेश ने महिला थाने में पुलिस को दी गई शिकायत में दामाद दीपक हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जनवरी में जब स्वीटी को अर्जुन अवार्ड मिला था तो उसके ससुराल हम गए थे। उस समय भी हमारे सामने बेटी को दीपक ने पीटा था। स्वीटी बूरा की मां ने बताया कि दीपक के साथ शादी के समय उनकी बेटी ओलंपिक खेल चुकी थी। दीपक हुड्डा उस समय राष्ट्रीय पर ही केवल खेलता था। दीपक के घर की माली हालत ठीक नहीं थी। इसके बावजूद हमने स्वीटी की शादी दीपक के साथ की। आरोप है कि शादी के दौरान दीपक ने महंगी फारच्यूर्नर मांगी थी। स्वीटी के प्रयास से ही दीपक हुड्डा को अर्जुन अवार्ड मिला था।
विश्व बॉक्सिंग चैंपियन स्वीटी बूरा ने आरोप लगाया कि उनका पति दीपक हुड्डा उन्हें कमरे में बंद कर पीटता था। दिल्ली की सड़कों पर कार से उतारकर कई बार लोगों के सामने बेरहमी से पीटा। स्वीटी बूरा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह बॉक्सिंग प्लेयर है। मगर, शादी के बाद उस पर बॉक्सिंग छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। उसने घर के कामकाज को लेकर कभी विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
इतना जरूर है कि पति से कहा कि मुझे कुछ करिअर बनाने के लिए समय दें। मगर, पति दीपक ने इसे ईगो का सवाल बना लिया। इसके बाद वह उसे जलील करने लगा। दीपक की बहन पूनम ने उससे कहा कि कई परिवार ऐसे थे कि जो दीपक से अपनी बेटी की शादी होने पर दो करोड़ तक खर्च करने को तैयार थे। कम खर्च की वजह से उनकी इलाके में इज्जत कम हो गई है।
घर से 5-6 दिन गायब रहता था दीपक, पूछने पर नाराज हो जाता था
स्वीटी बूरा ने बताया कि शादी के बाद उसने देखा कि दीपक ज्यादातर समय घर से बाहर रहता है। वह 5-6 दिन के बाद घर आता है। जब वह उससे पूछती हैं कि कहां थे तो वह गुस्से में आ जाता। उसे धमकाते कि वह खेल में बड़ा नाम है। बहुत बड़ा नेता है। उसे कई कार्यक्रमों में जाना पड़ता है। इसलिए वह घर नहीं आ सकता।
आखिरी बार 17 जनवरी 2025 को पति के साथ दिखी
स्वीटी बूरा को इसी साल अर्जुन अवार्ड मिला है। 17 जनवरी को उसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवार्ड दिया था। अवार्ड के बाद स्वीटी बूरा ने अपने पति, अपनी मां ,अपनी बहन के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसके बाद स्वीटी की कोई फोटो नहीं है। 25 जनवरी को वह घर छोड़कर चली गई थी। नौ फरवरी को दीपक हुड्डा उसे मनाने भी गया।
पिछले 10 दिन में तीन दिन बार एसपी कार्यालय पहुंची
स्वीटी बूरा 11 फरवरी को एसपी से मिलने पहुंची थी। उस समय स्वीटी ने मीडिया को कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद दो बार फिर एसपी कार्यालय पहुंची। महिला थाना में केस दर्ज होने के बाद यह मामला जानकारी में आया। स्वीटी ने इस संबंध में अदालत में भी केस दायर किया है।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि इस मामले में स्वीटी बूरा के पति और उसकी बहन पूनम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की छानबीन जारी है। कानून के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।