फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Work to build Bailey bridge on Balsamand canal started, two structures will be kept for commuting

बालसमंद नहर पर बैली ब्रिज बनाने का काम शुरू, आने-जाने के लिए रखे जाएंगे दो स्ट्रक्चर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Work to build Bailey bridge on Balsamand canal started, two structures will be kept for commuting
हिसार। बीएंडआर ने बालसमंद नहर पर बैली ब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग की तरफ से वाहनों के आने व जाने के लिए दो अलग-अलग स्ट्रक्चर रखे जाएंगे। ब्रिज को शुरू करने से पहले विभाग इसका ट्रायल भी करेगा। संभावना है कि दुपहिया के साथ-साथ चार पहिया वाहन भी यहां से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कैमरी रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के कारण यहां से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। फिलहाल वाहनों को कैमरी-तोशाम लिंक रोड से गुजारा रहा है। चूंकि इस रोड से होकर जाने में वाहन चालकों को काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए बालसमंद नहर पर एक अस्थायी बैली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है ताकि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने तक वाहन यहां से गुजर सकें।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने किया ब्रिज का निरीक्षण
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने शुक्रवार शाम को निर्माणाधीन अस्थायी बैली ब्रिज का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने ऐसा ही एक और स्ट्रक्चर नहर पर रखने को कहा। दो स्ट्रक्चर होने से एक को आने व दूसरे को जाने के इस्तेमाल में लाया जाएगा। दूसरा स्ट्रक्चर पहले स्ट्रक्चर से कुछ दूरी पर रखा जाएगा ताकि मौके पर जाम न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह आवागमन के लिए शुरू कर दिया जाएगा ब्रिज
अधिकारियों की मानें तो अभी एक ब्रिज को पूरी तरह तैयार करने में कम से कम दो दिन का समय लगेगा। इसके बाद इस पर एक-दो दिन ट्रायल किया जाएगा कि यह ब्रिज वाहनों के गुजरने के लिए पूरी से सुरक्षित है या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह ब्रिज को वाहनों के गुजरने के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
18 फुट है ब्रिज की चौड़ाई
इस बैली ब्रिज की लंबाई 70 फुट व चौड़ाई 18 फुट होगी। कैमरी रोड रेलवे फाटक के पास डीएवी स्कूल वाली गली से होते हुए वाहन चालक इस बैली ब्रिज के जरिये नहर पार कर सकेंगे। इस वाहन चालकों को पेट्रोल व समय दोनों की बचत होगी।

वर्जन
कैमरी रोड से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों की सुविधा के लिए बालसमंद नहर पर बैली ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया गया है। प्रयास है कि अगले सप्ताह इस ब्रिज को वाहनों के लिए खोल दिया जाए।
शैलेंद्र गौड़, एसडीओ, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed