फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Won the gold medal

पिता की रिटायरमेंट की जमा पूंजी से खरीदी रायफल, रिकॉर्ड पर लगाए निशाने

Mon, 02 Nov 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Mon, 02 Nov 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Won the gold medal

जेलदार पिता ने अपनी रिटायरमेंट पर मिली जमा पूंजी बेटे के लिए हथियार खरीदने में लगा दी। बेटे ने उन्हीं हथियारों से निशानेबाजी करते हुए नेशनल रिकॉर्ड बनाकर पिता के साथ पुलिस महकमे का भी गौरव बढ़ा दिया।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं गांव मुकलान निवासी हेड कांस्टेबल कर्णसिंह की। इन्होंने हाल ही में हुई ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन में स्वर्ण पदक जीतने के साथ इसी स्पर्धा में 600 में से 594 प्वाइंट्स प्राप्त कर ऑल इंडिया पुलिस का नया रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 584 प्वाइंट्स का था।
विज्ञापन


मनोरंजन के तौर पर की थी शुरुआत
हेड कांस्टेबल कर्णसिंह ने 2004 में हिसार में पोस्टिंग के दौरान पुलिस कंपीटीशन में मनोरंजन के लिए भाग लिया था। उस समय वे हरियाणा पुलिस की इंटर रेंज शूटिंग कंपीटीशन में भाग लेने अंबाला गए और वहां हरियाणा टीम में चयनित होने के साथ ही यह मनोरंजन जुनून में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी जिले की पुलिस सेवा में कार्यरत कर्णसिंह पिछले दो साल से दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रहे हैं। ओलंपियन रहे नरेश शर्मा व संजीव राजपूत से निशानेबाजी की बारीकियों को सीखकर अपने हुनर को निखारने में लगे हुए हैं।

परिवार और विभाग का मिला पूरा सहयोग
कर्णसिंह बताते हैं कि परिवार और पुलिस विभाग का उन्हें पूरा सहयोग मिला है। जेलदार के पद से रिटायर होते ही सारी जमा पूंजी से पिता करतार सिंह ने उन्हें निशानेबाजी के लिए जरूरी हथियार दिलवाए, जिससे मनोबल बढ़ा और अब ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए जोरों पर अभ्यास चल रहा है। समय-समय पर पुलिस विभाग ने भी उन पर पूरा विश्वास जताया और जब भी प्रतिस्पर्धाओं के लिए जाना पड़ा तो हरसंभव मदद की।


उपलब्धियां

2004 में इंदौर में हुई ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में कांस्य पदक जीता
आईटीबीपी भानू (पंचकूला) में हुई ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में कांस्य पदक जीता
2007 में उड़ीसा में हुई ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में गोल्ड जीता
2013 में कादरपुर में हुई नेशनल ओपन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
2015 में हैदराबाद में हुई आर्मी पर्सन प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता

परिवार और पुलिस विभाग के सहयोग से नेशनल स्तर पर अनेक स्पर्धाओं में भाग लिया है। अब यही लक्ष्य है कि ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतकर भारत माता का नाम रोशन करूं। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।
कर्णसिंह, हेड कांस्टेबल और पुलिस रिकॉर्डधारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed