समाज में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर किया मंचन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत ही मार्मिक ढंग से महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष किया गया और पुरुष प्रधान इस समाज की सोच बदलने पर बल दिया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर ट्यूलिप रिसोर्ट्स के संचालक नरेश नागपाल, शहनाज ब्यूटी केयर हिसार के संचालक रोहित यादव व अभिनय रंगमंच के अध्यक्ष मनोज बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
नाटक से पूर्व गौरव जांगड़ा और ग्रुप द्वारा शाम को एक रॉक बैंड इवनिंग का भी आयोजन हुआ। इस बैंड ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
अन्य किरदारों में भव्या, आयुषी जिंदल, नरेश कुमार, कुंदन कुमार, गणेश कुमार व रोहित वर्मा ने शानदार अदाकारी की। नरेश कुमार ने सहायक संगीत निर्देशक, चांदनी और अंजलि ने वेशभूषा, जितेंद्र शर्मा ने सेट्स और रवि वर्मा ने संगीत का काम संभाला। मंच संचालन अल्पना सुहासिनी का रहा और अंत में मुख्य अतिथियों ने निर्देशक गणेश
गौरव का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
अभिनय रंगमंच के सचिव मनीष जोशी व मीडिया सोल्यूशन के निदेशक रमेश शर्मा ने बताया कि थियेटर फेस्टिवल के दौरान पेंटर विजेंद्र की पेंटिंग प्रदर्शनी को खासा सराहा जा रहा है।
सोमवार से बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शाम 7 बजे चक्रेश कुमार द्वारा निर्देशित नाटक फर्स्ट टीचर का मंचन किया जाएगा। साथ ही शाम 5 बजे गौरव जांगड़ा और ग्रुप द्वारा रॉक बैंड की प्रस्तुति भी होगी।