फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   women serpanch house electricity theift

महिला सरपंच के घर बिजली चोरी पकड़ी

Sun, 28 May 2017 12:15 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 28 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
शहर के साथ लगते बरवाला रोड पर एक गांव में शनिवार को महिला सरपंच के घर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली निगम की टीम का आरोप है कि महिला सरपंच के घर छापेमारी के समय उनके साथ बदतमीजी की गई। टीम के साथ गाली-गलौज की गई। सरपंच के पति ने अपने पक्ष के लिए बार के एक एडवोकेट को भी बुला लिया।  बिजली निगम की टीम ने शनिवार को शहर के लगते एक गांव में छापेमारी शुरू की। यहां चार बिजली चोरी के केस पकड़ने के बाद निगम की टीम ने गांव की महिला सरपंच के घर पर छापा मारा। यहां बिजली चोरी का मामला पाया गया। बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार, विशाल कुमार, कृष्ण कुमार, सुभाष लांबा के साथ पुलिस कर्मचारी भी थे। आरोप है कि बिजली निगम की टीम के साथ सरपंच के पति ने विवाद करना शुरू कर दिया। टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे घर से निकालने का प्रयास किया। सरपंच पति ने गांव से किसी एडवोकेट को भी बुला लिया। टीम के साथ काफी देर तक बहस होती रही। बाद में बिजली निगम की टीम मौके से चली गई। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि कुंडी डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। जिसमें करीब पांच किलोवाट का लोड था। इसके बाद बिजली निगम की टीम ने गांव जुगलान में दो, बीड़ में बिजली चोरी का एक केस पकड़ा। सभी आरोपियों पर सोमवार को जुर्माना तय किया जाएगा। चोरी के सभी आरोपियों के कनेक्शन काट दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed