फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women players built a swimming pool in Johad for practice In Umra village of Hisar

उम्मीद की मशाल: जरूरत पड़ी तो उमरा की महिला पहलवानों ने गांव के जोहड़ को बना दिया स्वीमिंग पूल

Fri, 27 May 2022 02:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह अश्वनी कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
अश्वनी कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 May 2022 02:54 AM IST
सार

खेल विभाग का अपना स्वीमिंग पूल नहीं है। उमरा की महिला पहलवानों ने गांव के जोहड़ को स्वीमिंग पूल बना दिया। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों के सहयोग से 40 से ज्यादा पहलवान जोहड़ में स्वीमिंग कर रहीं हैं। 

विज्ञापन
Women players built a swimming pool in Johad for practice In Umra village of Hisar
उमरा के जोहड़ में स्वीमिंग करती महिला पहलवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में उमरा की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों को स्वीमिंग की जरूरत पड़ी तो उन्होंने अपने गांव के जोहड़ को ही स्वीमिंग पूल बना लिया। सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को महिला पहलवान प्रैक्टिस सेंटर से डेढ़ किलोमीटर दूर जोहड़ पर पहुंचती हैं। यहां दो घंटे स्वीमिंग करती हैं। जोहड़ में स्वीमिंग कर रही इन महिला पहलवानों का कहना है कि सप्ताह में तीन दिन स्वीमिंग करने का शेड्यूल है। मगर स्वीमिंग पूल नहीं होने के कारण अब उनके पास जोहड़ ही स्वीमिंग का साधन है।  

विज्ञापन


बता दें कि उमरा की महिला पहलवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपना नाम चमकाया है। मगर हैरानी की बात है कि आज तक खेल विभाग अपना स्वीमिंग पूल तक नहीं बनवा पाया है। सभी बेटियां उमरा के एशियन स्पोर्ट्स स्कूल में कोच संजय मलिक के पास कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन


40 से ज्यादा महिला पहलवान जोहड़ में कर रही स्वीमिंग
उमरा के जोहड़ में 40 से ज्यादा महिला पहलवान स्वीमिंग करती हैं। इनमें पहलवान स्वीटी मलिक, रविता, आइल्या, पुलकित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वहीं मंजू, दीप्ति, तनु, काजल ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा काफी बेटियां राज्य स्तर पर भी पदक जीतकर नाम रोशन कर चुकी हैं। इन महिला पहलवानों ने मांग उठाई है कि खेल विभाग की ओर से गांव में स्वीमिंग पूल बनवाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात : कुश्ती खेलने वाली सभी पहलवानों ने कराया मुंडन
इन महिला पहलवानों की खास बात है कि सभी ने मुंडन करा लिया है। कुश्ती कोच संजय मलिक का कहना है कि प्रतियोगिता व प्रैक्टिस के समय बाल सबसे बड़ी बाधा बनते हैं। इसलिए सभी पहलवानों ने बाल कटवा लिए। कोच का कहना है कि प्रतियोगिता और प्रैक्टिस के समय लंबे बाल खुल जाते हैं। जब भी उन्हें बीच में रेस्ट का समय मिलता है तो वह समय बालों को ठीक करने में ही बीत जाता है। उन्हें रेस्ट नहीं मिल पा रहा था। 


कोच के अनुसार स्वीमिंग करने के फायदे

  • स्वीमिंग ट्रेनिंग का अच्छा साधन है। 
  • स्वीमिंग इंजरी में फिजियोथैरेपी की तरह काम करती है।
  • स्वीमिंग के माध्यम से एक्सरसाइज की जा सकती है। 

 

हर गांव में खिलाड़ियों के लिए स्वीमिंग पूल बनना जरूरी है, ताकि बच्चे आनंद भी लें और शारीरिक रूप से अपने आप को मजबूत भी बना सकें। स्वीमिंग ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। आज के समय में खिलाड़ियों के लिए स्वीमिंग जरूरी है। कुश्ती खिलाड़ियों के लिए सप्ताह में तीन दिन स्वीमिंग का शेड्यूल है। मैं सभी बेटियों को जोहड़ पर लेकर जाता हूं।  - संजय मलिक, कोच, कुश्ती, उमरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed